नीना गुप्ता ने अमलान कुमार घोष संग अपनी पहली शादी को किया याद, बताया क्यों टूटा था रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी में अपनी पहली शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 11, 2021 | 15:56:06 IST

एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री, जिसने अपनी विचारधाराओं से कभी समझौता नहीं किया और कभी पुरुषवादी सोच व सामाजिक बंधनों के आगे सिर नहीं झुकाया। यहां तक ​​​​कि, जब उसके आस-पास की परिस्थितियां विषम थीं, तब भी उसने खुद पर विश्वास किया और आगे बढ़ीं, सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सिर को ऊंचा रखा। जी हां! हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की।

नीना गुप्ता की जिंदगी कभी सुखमय नहीं रही। अपनी सगाई टूटने से लेकर पहले से ही शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ने और बाद में बिना शादी के ही बच्चे को जन्म देने तक, नीना ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ झेला है। जिस समय एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बहुत घृणित निगाहों से देखा जाता था, उस समय नीना को विवाहित क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था। यही नहीं, नीना ने बिना शादी के ​ही बेटी मसाबा को भी जन्म दिया। बिना किसी से कुछ भी उम्मीद किए, नीना ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की। एक्ट्रेस की यहां तक की लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपको पता है कि, नीना ने विवियन रिचर्ड्स के प्यार में पड़ने से पहले ही एक शादी रचाई थी। नहीं पता, तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)

दरअसल, अपनी किताब 'सच कहूं तो' में नीना ने अमलान कुमार घोष से अपनी पहली शादी के बारे में विस्तार से लिखा है। नीना ने किताब में खुलासा किया है कि, वह एक इंटर-कॉलेज कार्यक्रम के दौरान अमलान से मिली थीं, और दोनों को एक-दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था। अमलान के पैरेंट्स दूसरे शहर में रहते थे, लेकिन उनके दादा, नीना के पड़ोसी थे। इसके कारण दोनों को मुलाकात के मौके मिलते रहते थे और दोनों ने बहुत से त्यौहार और छुट्टियां एक साथ बिताईं। नीना ने आगे लिखा है, "उनके लिए बॉयफ्रेंड रखना सख्त रूप से मना था, लेकिन इसका अनुभव बहुत रोमांचक था।" दोनों ने आईआईटी दिल्ली के पास बहुत समय बिताया था।

नीना ने अमलान के साथ अपने रिश्ते को छुपाकर रखा, लेकिन समय के साथ दोनों इसको लेकर गंभीर हो गए और नीना ने अपनी मां को इसके बारे में बताने का फैसला किया। नीना की मां इस बात से खुश नहीं थीं, और हर माता-पिता की तरह उन्होंने भी अपनी बेटी नीना को कंट्रोल में रखने की कोशिश की और उनकी स्वतंत्रता को सीमित दायरे में कर दिया था।

अमलान से शादी करने के फैसले के बारे में बात करते हुए नीना ने खुलासा किया कि, एक बार जब अमलान और उसके दोस्तों ने छुट्टी के लिए श्रीनगर जाने का फैसला किया, तो नीना भी उनके साथ जाना चाहती थीं। लेकिन उनकी मां ने उन्हें अनुमति नहीं दी और उनसे कहा कि, वह शादी के बाद ही उसके साथ जा सकती हैं। इसलिए नीना ने सिर्फ अपने परिवार की मौजूदगी में आर्य समाज के एक मंदिर में अमलान से शादी कर ली। चूंकि अमलान के माता-पिता को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए नीना और अमलान ने उन्हें अपनी शादी के बारे में जानकारी ही नहीं दी।

शादी के बाद नीना और अमलान श्रीनगर चले गए और लौटने के बाद दोनों दिल्ली में एक छोटे से फ्लैट में शिफ्ट हो गए। इसके बाद अमलान ने नौकरी की तलाश शुरू की और नीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत में मास्टर डिग्री के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। नीना ने अपना थिएटर भी जारी रखा, समय के साथ नीना ने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा। लेकिन अमलान इससे खुश नहीं थे, क्योंकि वह चाहते थे कि, नीना एक गृहिणी बनकर ही रहें।

इस तरह, शादी के कुछ दिनों बाद नीना और अमलान ने महसूस किया कि, दोनों को अब अलग हो जाना चाहिए। अपनी किताब में नीना ने खुलासा किया है कि, उनकी शादी को कुछ ही समय बीता था, और हमने उनसे ज्यादा लड़ाई नहीं की। एक साल के भीतर दोनों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया। अमलान को "अद्भुत व्यक्ति" कहते हुए नीना ने साझा किया है कि, उनके चाचा ने उनकी तलाक की कार्यवाही में उनकी मदद की थी। बता दें कि, नीना की बायोग्राफी 'सच कहूं तो' जून 2021 में रिलीज़ हुई थी। इसमें उनकी लाइफ के बारे में कई खुलासे किए गए हैं। 

मौजूदा समय की बात करें तो, साल 2002 में नीना की मुलाकात दिल्ली के एक चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से हुई। दोनों ने करीब 6 साल एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद जुलाई 2008 में दोनों यूएस में एक शादी अटेंड करने गए थे, वहीं विवेक ने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद नीना ने 49 साल की उम्र में विवेक से शादी कर ली। दोनों शादी के बाद से खुश हैं। नीना और विवेक दोनों अब साथ रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस की बेटी मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'