हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही आलिया की मां व एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी इस पर खुशी जाहिर की है। आइए इस बारे में बताते हैं।
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, खुद एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब इस पर आलिया की सासू मां नीतू कपूर और मां सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Pregnant: रणबीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी)
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने आज यानी 27 जून 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह हॉस्प्टिल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और सामने एलसीडी स्क्रीन पर सोनोग्राफी में हार्ट की इमोजी बनाई गई है। इसमें आलिया के साथ रणबीर भी दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में शेर और शेरनी अपने शावक के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि, वह गर्भवती हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'
वहीं, अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर उनकी सासू मां नीतू कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, आलिया की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद नीतू कपूर को मुंबई में उनकी शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को दादी बनने की खुशखबरी पर बधाई दी। इस पर नीतू ने सभी को 'थैंक्यू' बोला। बातचीत के समय नीतू के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
(ये भी पढ़ें- 'DID लिटिल मास्टर्स सीजन 5' के विजेता नोबोजीत नारजारी बोले- 'मेरे पापा अब मुझसे नाराज नहीं हैं')
वहीं, आलिया की मां व एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी बेटी की प्रेग्नेंसी पर अपनी खुशी जाहिर की है। सोनी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में बताया कि, वह बेहद खुश हैं, क्योंकि उनकी बेटी आलिया भट्ट ने साझा किया है कि, वह रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, “हम बहुत खुश और अभिभूत हैं। मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं रणबीर व आलिया के लिए और हम सभी के लिए बहुत खुश हूं। इस दुनिया में एक और जीवन लाने से बड़ा या गहरा कुछ भी नहीं है।"
ये भी पढ़ें- जूही परमार ने की सिंगल पेरेंटिंग पर बात, कहा- 'मेरी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है')
फिलहाल, हम भी कपल को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देते हैं। तो नीतू कपूर और सोनी राजदान की प्रतिक्रिया पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो जो अवश्य दें।