नीतू कपूर ने नातिन समारा को किया बर्थडे विश, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी शेयर कीं बेटी संग फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने नातिन समारा को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

By Vidushi Gupta Last Updated: Mar 23, 2021 | 12:45:25 IST

बर्थडे हर किसी के लिए स्पेशल होता है और जब आपकी फैमिली में किसी का जन्मदिन हो तो, ये सेलिब्रेशन का एक ओकेजन बन जाता है। चाहे वो आम आदमी हो या फिर ​कोई सेलिब्रिटी। एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज यानी 23 मार्च 2021 को अपनी नातिन समारा साहनी (Samara Sahni) का जन्मदिन मना रही हैं। समारा जो नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और दामाद भरत साहनी (Bharat Sahni) की बेटी हैं, वो आज 10 साल की हो गई हैं। जहां समारा और रिद्धिमा मौजूदा समय में दिल्ली में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नीतू ने भी उन दोनों के साथ होने की इच्छा जताई है।

दरअसल, आज यानी 23 मार्च 2021 को समायरा के 10वें जन्मदिन पर उनकी नानी नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी एडोरेबल नातिन समायरा नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक ब्लू हुडी और रेड कैप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर पर नीतू ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरी कीमती गुड़िया...आपको बहुत सारा प्यार करती हूं...काश मैं आज आपके साथ वहां होती।” (ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ शेयर की फोटो, फैंस को बताया कब बेटा बनता है पिता का दोस्त)

इसके साथ ही, रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए उनके संग ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में रिद्धिमा को अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इनमें से एक तस्वीर में रिद्धिमा और समारा के साथ नीतू कपूर, ऋषि कपूर व रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में इन दोनों के साथ भरत साहनी भी नजर आ रहे हैं। 

इन फोटोज के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, “मेरी सबसे कीमती चीज के लिए। सबसे खूबसूरत लड़की के लिए। आप इतने अच्छे तरीके से बड़ी हुई हो, आप मुझे हर रोज गर्व महसूस कराती हो। आई लव यू मेरी सैम। आपका जन्मदिन उतना चमके जितना आप चमकती हैं। हैप्पीएस्ट बर्थडे मेरी राजकुमारी। #samaraturns10।” (ये भी पढ़ें: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा मंगेतर विष्णु विशाल संग जल्द करेंगी शादी, एक्टर ने बताई प्लानिंग)

रिद्धिमा और भरत साहनी की लव स्टोरी

रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। ज्वैलरी डिज़ाइनर के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी रचाई थी।

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे। जहां दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक्ट्रेस को विश किया बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा स्पेशल नोट)

रिद्धिमा अक्सर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर व अपनी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले, 16 जनवरी 2021 को रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने पिता ऋषि और मां नीतू कपूर के बचपन की फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था। इस फोटो में बाएं साइड में नीतू के बचपन की दो तस्वीरें लगी हैं, तो वहीं दाएं साइड में ऋषि कपूर के बचपन की एक तस्वीर लगाई गई है। इसमें ऋषि और नीतू बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस कोलाज फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा था, ‘एक फोटो में बहुत सारी क्यूटनेस।’

रिद्धिमा अपने पिता ऋषि से काफी अटैच थीं। 30 अप्रैल 2020 को जब ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, तो उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थीं। हालांकि, वह अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करती रहती हैं। रिद्धिमा ने 31 दिसंबर 2020 को अपने पिता और मां की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें से पहली तस्वीर ऋषि और नीतू कपूर की एक सेल्फी है, जिसमें दोनों को एक साथ काफी खुश देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर उनकी पूरी फैमिली की है, जिसमें ऋषि और नीतू के अलावा, रिद्धिमा, रणबीर और रिद्धिमा की बेटी समारा नजर आ रही हैं।

फिलहाल, हम भी समारा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको रिद्धिमा व नीतू द्वारा शेयर किया गया समारा के लिए बर्थडे पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा