प्रियंका चोपड़ा के 39वें बर्थडे पर हसबैंड निक ने शेयर की एक्ट्रेस के बचपन की फोटो, लिखा प्यारा नोट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के 39वें जन्मदिन पर उनके हसबैंड निक जोनस ने एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Vidushi Gupta Last Updated: Jul 19, 2021 | 12:43:50 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2021 को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक, बी-टाउन के कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में प्रियंका के हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपनी लविंग वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान मिले थे। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है, लेकिन इसके बावजूद दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं।  

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

अब आपको दिखाते हैं निक का प्रियंका के लिए वो पोस्ट। दरअसल, 18 जुलाई 2021 को प्रियंका के 39वें जन्मदिन पर निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो है, जिसमें वो पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर का लहंगा पहना है।

इसके कैप्शन में निक ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे माय लव। आप दुनिया की सारी खुशी डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन, मैं आपसे प्यार करता हूं।”

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

इससे पहले, 14 जून 2021 को निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रियंका के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और प्रियंका देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस फ्रेम में निक का पेट डॉग जीनो भी देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में सिंगर ने लिखा था, “उसका। बस यही। बस यही पोस्ट है। अपने प्यार को मिस कर रहा हूं।”

निक ने Apple's Fitness+ प्लेटफॉर्म पर 'टाइम टु वॉक' के दौरान अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘कभी-कभी हाई गियर में होने के लिए आपको धीमा होना पड़ता है और जिंदगी जैसी आती जा रही है, वैसी जीने और सबकुछ आराम से लेने के बारे में उन्होंने (प्रियंका ने) मुझे बहुत कुछ समझाया है। इस चीज से मैं हर दिन जूझ रहा था, लेकिन ये जिंदगी जीने का बेहतर तरीका है।’

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस मौजूदा समय में रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी सीरीज ‘सीटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा, प्रियंका कीनू रीव्स स्टारर ‘मैट्रिक्स 4’ का भी हिस्सा हैं। 2021 में, प्रियंका को फिल्म ‘वाइट टाइगर’ में देखा गया था, जिसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी थे। इस फिल्म को काफी सराहा गया था।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक लाखों का बैग लेकर चलती हैं ये 10 एक्ट्रेसेस, यहां देखें लिस्ट)

फिलहाल, निक जोनस के पोस्ट से ये साफ है कि, वो अपनी वाइफ प्रियंका को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको सिंगर द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

'TMKOC' फेम Jheel Mehta ने BF Aditya को बीच पर किया प्रपोज, वीडियो शेयर कर दिखाई झलकियां

Ankita Lokhande मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले, 'मंदिर में ऐसे कपड़े?'

फुटबॉलर Sunil Chhetri ने की अपने रिटायरमेंट की घोषणा, बताया- 'कुवैत के खिलाफ होगा लास्ट मैच'

Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस

Manushi Chhillar के Ex-BF Nikhil Kamath नहीं चाहते बच्चे, कहा- 'मैं अपने 18-20 साल बर्बाद नहीं..'

आपको याद है Shah Rukh Khan की 'KKHH' में तारे गिनने वाला सिख बच्चा? जानें अब कैसे दिखते हैं Parzaan

Tanvi Azmi ने Baba Azmi से शादी के बाद विद्रोही होने की कही बात, कहा- 'ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम..'

'शार्क टैंक इंडिया' फेम Namita Thapar ने 'कान्स' में किया डेब्यू, मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग

Richa Chadha ने अपनी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'अली और मैंने अभी तक बच्चे के नाम पर चर्चा नहीं की'

Malvika Sitlani ने बताई प्रेग्नेंसी के दौरान Akhil से तलाक की वजह, कहा- 'यह कई लोगों के साथ होता है'

Jason Shah ने Anusha Dandekar संग ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, कहा- 'यह जल्दबाजी में किया गया था'

Rakhi Sawant की हालत है गंभीर, पूर्व पति Ritesh ने किया खुलासा, तो Adil Durrani ने इसे बताया ड्रामा

Aishwarya Rai Bachchan चोटिल हाथ के साथ 'कान्स 2024' के लिए हुईं रवाना, बेटी Aaradhya ने थामा बैग

Alaya F ने पैरेंट्स Pooja Bedi-Farhan Furniturewala के तलाक पर की बात, कहा- 'वे अच्छे दोस्त हैं'

Sonali Bendre ने Shoaib Akhtar के पुराने प्रपोजल पर दी प्रतिक्रिया, क्रिकेटर ने दी थी किडनैप की धमकी

Manisha Koirala का नेपाल वाला घर है बेहद आलीशान, जानें उनकी फीस से लेकर नेट वर्थ तक के बारे में

Urvashi Rautela ने 'कान्स 2024' की ओपनिंग सेरेमनी में पहनी पिंक ड्रेस, हेडबैंड ने खींचा ध्यान

Dolly Singh ने बॉडी शेमिंग पर लिखा झकझोर देने वाला नोट, कहा- 'मेरा घर भी मेरा सेफ प्लेस नहीं है'

मिलिए इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस से, जो Alia Bhatt, Deepika Padukone या Nayanthara नहीं हैं

Rakul Preet Singh ने बताई अपनी प्रपोजल स्टोरी, कहा- 'Bhumi Pednekar ने की थी Jackky की मदद'