हाल ही में, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बहन निशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया है कि, उन्होंने अपने बेटे ईशान को काजल के बेटे नील से क्यों नहीं मिलने दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने हाल ही में, एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। काजल और उनके पति गौतम किचलू का ये पहला बच्चा है। अब ये कपल पैरेंटहुड एंजॉय कर रहा है। हाल ही में, काजल की बहन निशा अग्रवाल ने एक पोस्ट करके बताया है कि, उन्होंने अभी अपने बेटे ईशान को अपने मौसरे भाई नील से नहीं मिलने दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
पहले ये जान लीजिए कि, काजल और गौतम 30 अक्टूबर 2020 को पारंपरिक तरीके शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के एक साल बाद इस कपल को बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। इस कपल ने 1 जनवरी 2022 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। वहीं, गौतम किचलू ने 20 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट पर बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी।
(ये भी पढ़ें- शहीर शेख की पत्नी रुचिका ने पति संग बिताए रोमांटिक पलों का वीडियो किया शेयर, खुश दिखा कपल)
अब बात करते हैं निशा द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 21 अप्रैल 2022 को निशा अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सवाल-जवाब का आयोजन किया था। फैंस के साथ बातचीत के दौरान कुछ ने उनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा, तो किसी ने उनके न्यू बॉर्न भांजे नील किचलू के बारे में सवाल किया। एक यूजर ने निशा से उनके बेटे ईशान और नील की मुलाकात के बारे में सवाल किया था। यूजर ने पूछा, 'नील को पहली बार देखकर ईशान का क्या रिएक्शन था? इसका जवाब देते हुए निशा ने खुलासा किया कि, ईशान को इस समय नील से दूर रखा गया है, क्योंकि उसे खांसी हो रही है और परिवार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
इससे पहले, काजल ने 21 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात की थी और साथ ही अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक खबूसूरत तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें काजल गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं।
(ये भी पढ़ें- 6 महीने की हुईं मोहित मारवाह की बेटी थिया, मां अंतरा ने शेयर कीं क्यूट तस्वीरें)
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''अपने बच्चे नील का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा जन्म उत्साहजनक, भारी, लंबा था, फिर भी सबसे संतोषजनक अनुभव था। उस एक पल ने मुझे प्यार की सबसे गहरी क्षमता को समझाया, मुझे जबरदस्त कृतज्ञता का अनुभव कराया और मेरे शरीर के बाहर मेरे दिल की जिम्मेदारी का एहसास कराया- हमेशा के लिए और एक ही समय में।'' आगे उन्होंने लिखा, ''बेशक यह आसान नहीं था- 3 रातों की नींद हराम, जो सुबह-सुबह खून बहना, डकार लेना सीखना और खिंची हुई त्वचा, जमे हुए पैड, स्तन पंप, अनिश्चितता, लगातार चिंता, अगर आप सब कुछ ठीक कर रहे हैं, तो भी चिंता है। वास्तव में, डिलीवरी ग्लैमरस नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से सुंदर हो सकती है।''
(ये भी पढ़ें- केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने लिव-इन में रहने के लिए खरीदा नया फ्लैट, 10 लाख रुपये है किराया)
फिलहाल, हमें तो काजल अग्रवाल के बेटे की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार हैं। वैसे, आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।