चारु असोपा से करण कुंद्रा तक, ये 9 सितारे अपने पार्टनर्स से कर चुके हैं चीट

छोटे पर्दे के कई ऐसे सितारे हैं, जो प्यार में अपने पार्टनर्स को चीट कर चुके हैं। इस लिस्ट में चारु असोपा से लेकर पवित्रा पुनिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए आपको दिखाते हैं धोखेबाज सेलेब्स की लिस्ट।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jul 1, 2022 | 15:26:54 IST

छोटे पर्दे से आए दिन किसी ना किसी के ब्रेकअप और धोखे की खबरें आती रहती हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते दिल किसी के लिए भी फिसल जाना बड़ी बात नहीं है। यही कारण है कि, इस चक्कर में सितारे अपने पार्टनर्स को धोखा दे देते हैं। 

आज हम ऐसे टीवी सेलेब्स की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथी को पीठ पीछे धोखा दिया या किसी और को डेट करना शुरु कर दिया। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम है। आइए आपको बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने राजीव से पहले नीरज मालवीय से की थी सगाई, ऐसी है प्यार से ब्रेकअप तक की स्टोरी)

1- चारु असोपा

एक्ट्रेस चारु असोपा ने राजीव सेन से काफी धूमधाम से शादी की थी। राजीव एक्ट्रेस व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई हैं। दोनों के बीच रिश्ते अब तल्ख हो चुके हैं। राजीव का कहना है कि, चारु ने उन्हें धोखा दिया है और अपनी पहली शादी की बात उनसे छुपाई है। हालांकि, चारु ने इन आरोपों का खंडन किया है।

2- अरहान खान

अरहान खान को 'बिस बॉस 13' में देखा गया था। वह रश्मि देसाई के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। शो के दौरान होस्ट सलमान खान ने अरहान की सच्चाई रश्मि को बताते हुए ये खुलासा किया था कि, उनकी एक शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। रश्मि इस धोखे से काफी टूट गई थीं। हालांकि, शो में सलमान ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया था।

3- करण कुंद्रा

इसमें कोई दोराय नहीं है कि, करण को छोटे पर्दे का प्लेबॉय कहा जाता है। उन्होंने कई हसीनाओं के दिल तोड़े हैं और उन्हें धोखे भी दिए हैं। एक्ट्रेस और वीजे अनुषा दांडेकर ने आरोप लगाया था कि, करण ने उन्हें धोखा दिया है और उन्होंने एक्टर को रंगे हाथों पकड़ा भी था। हालांकि, अब एक्टर तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं।

4- करण मेहरा

टीवी एक्टर करण मेहरा पर भी धोखा देने का आरोप लग चुका है, जो उनकी पत्नी निशा रावल ने उनपर लगाया था। निशा का कहना था कि, करण का उनकी को-स्टार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस खुलासे के बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी और वे अलग हो गए थे।

5- सुशांत सिंह राजपूत

 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से की थी, जिसमें उनके साथ अंकिता लोखंडे भी थीं। दोनों जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में डूब गए और एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हो गए थे। ये भी कहा जाने लगा था कि, दोनों शादी करने वाले थे। उससे पहले ही सुशांत को फिल्मों में काम मिल गया और उन्होंने कथित रूप से कृति सेनन को डेट करना शुरू कर दिया। ये बात जब अंकिता को पता चली, तो वह बुरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि, बाद में ज​हां सुशांत का नाम रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा, वहीं अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट करने लगीं। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं और अंकिता अब ​विक्की के साथ शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रही हैं।

6- पवित्रा पुनिया 

कहा जाता है कि, पवित्रा पुनिया एक समय पर दो-दो लड़कों को डेट कर रही थीं। ये वो समय था, जब वह पारस छाबड़ा के साथ थीं, लेकिन वो किसी और के साथ भी प्यार में थीं। यही कारण था कि, पारस और पवित्रा अलग हो गए थे। अब एक्ट्रेस एजाज खान को डेट कर रही हैं।

(ये भी पढ़ें- जब डिंपल कपाड़िया ने पूर्व पति राजेश खन्ना संग अपनी टूटी शादी की बताई थी वजह)

7- एजाज खान

एक समय था, जब एजाज खान एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी को डेट कर रहे थे। इसी रिश्ते में एजाज ने अनिता को धोखा दिया था और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए थे। इस बात का पछतावा एक्टर को आज भी होता है।

8- करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर की लाइफ में काफी उतार-चढाव आए। उनपर एक बार नहीं, बल्कि दो बार धोखा देने का आरोप है। एक्टर ने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट को धोखा देने के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु का हाथ थामा है। हालांकि, दोनों साथ में काफी खुश हैं, लेकिन कहा जाता है कि, बिपाशा के लिए करण ने जेनिफर को धोखा दिया था।

9- करण पटेल

करण पटेल पर भी धोखा देने का आरोप लग चुका है। जब करण ने अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ शादी की योजना बनाई थी, उस समय उन्होंने काम्या पंजाबी के साथ चीट किया था। करण की वजह से काम्या डिप्रेशन तक का शिकार हो गई थीं।

फिलहाल, आपकी इन सितारों के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

 

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'