गुमनामी की जिंदगी जी रहीं प्रतिभा सिन्हा, शादीशुदा शख्स के प्यार में बर्बाद कर लिया अपना करियर

एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा कभी अपने करियर से ज्यादा लव अफेयर को लेकर चर्चा में थीं। शादीशुदा शख्स के प्यार के चक्कर में एक्ट्रेस ने कैसे अपने लाइफ को बर्बाद कर लिया? आइए आपको बताएं।

By Ritu Singh Last Updated: Jan 8, 2021 | 09:27:14 IST

90 के दशक की जानी मानीं एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1992 में आई फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा का जन्म कोलकाता में 4 जुलाई 1969 में हुआ था। प्रतिभा सिन्हा का बॉलीवुड में करियर बहुत छोटा रहा है। ऐसा नहीं है की उनके पास फिल्मों की कमी थी, बल्कि एक शादीशुदा शख्स के प्यार में पड़ कर उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया था। अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में प्रतिभा ने करीब 13 फिल्में की थीं। प्रतिभा ने 1996 में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में भी काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म साल 2000 में आई 'ले चल अपने संग' थी। इसके बाद प्रतिभा अचानक से मीडिया और फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर चली गई थीं। प्रतिभा अपने करियर के पीक पर ऐसे प्यार में पड़ गई थीं कि उसका अंत उनके करियर के साथ ही हुआ। तो चलिए आज आपको हम प्रतिभा सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताएं।

फिल्म से ज्यादा लव अफेयर के लिए मीडिया में थी छाईं

प्रतिभा सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत जॉय मुखर्जी के बेटे सुजॉय मुखर्जी के अपोजिट 1992 में आई फिल्म ‘महबूब मेरे महबूब’ के साथ की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘दिल है बेताब’, ‘मिलिट्री राजा’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कल की आवाज’, ‘पोकिरी राजा’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी कई नामचीन फिल्मों में भी काम किया। फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के ‘परदेसी-परदेसी’ गाने में प्रतिभा ने अपने डांस परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था। बावजूद इसके प्रतिभा अपने करियर को लेकर कभी बहुत गंभीर नजर नहीं आईं। असल में प्रतिभा को अपने करियर के पीक में ही प्यार हो गया और वह अपने प्यार में सब कुछ भूल गई थीं।  (इसे भी पढ़ें: सुहासिनी मुले की लव स्टोरी: 60 की उम्र में मिला सच्चा प्यार तो कर ली शादी, फेसबुक से हुई थी दोस्ती)

इस संगीतकार के प्यार में हो गईं थीं गिरफ्तार

प्रतिभा सिन्हा को संगीतकार नदीम सैफी से प्यार हुआ था। नदीम पहले से शादीशुदा थे, बावजूद नदीम और प्रतिभा के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा था। प्रतिभा, नदीम की दीवानी थीं और ये बात उनकी मां माला सिन्हा को बिलकुल पसंद नहीं थी। माला अपनी बेटी की शादी एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ करने के लिए बिलकुल भी राजी नहीं थीं। माला सिन्हा ने प्रतिभा को अपने करियर पर ध्यान देने को कहा था, लेकिन प्रतिभा अपनी फिल्मों की शूटिंग से ज्यादा नदीम के साथ वक्त गुजारने लगी थीं।

कोड वर्ड में कपल करता था बात

प्रतिभा की मां माला सिन्हा उनके और नदीम के रिश्ते के खिलाफ थीं। ऐसे में किसी को उनके अफेयर का पता ना चले इसलिए नदीम और प्रतिभा एक-दूसरे से कोड वर्ड में बात करते थे। प्रतिभा का कोड नेम 'एंबेस्डर' और नदीम का 'ऐस' था। धीरे-धीरे जब मीडिया को दोनों के सीक्रेट कोड नेम पता चल गए, तो प्रतिभा ने सरेआम नदीम के साथ अपने रिलेशन की बात स्वीकार कर ली थी। जब इस बात का पता माला सिन्हा को लगा, तो बेहद नाराज हुईं और नदीम से दूर करने के लिए उन्होंने अपनी बेटी प्रतिभा को चेन्नई भेज दिया था।

प्रतिभा ने मीडिया से कहा था, 'नदीम से शादी करुंगी'

चेन्नई जाने के बाद भी प्रतिभा के दिल से नदीम के प्यार का खुमार नहीं उतरा और कपल उसके बाद भी टच में रहा। प्रतिभा ने चेन्नई में रहने के दौरान ही एक एक मीडिया को दिए इंटरव्यू यह बोल कर सभी को चौंका दिया था कि, वह जल्द ही 'नदीम से शादी करेंगी'। ये बात जब माला को पता चली तो उन्होंने नदीम के घर फोन किया और उन्हें बहुत अपशब्द बोले, लेकिन प्रतिभा ने अपनी मां की तरफ से नदीम से माफी भी मांगी थी। हालांकि, अपने इस बयान के कुछ दिनों बाद ही प्रतिभा ने खुद ही इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि, वो शादी नहीं कर रही हैं।

उस समय यह मामला मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रतिभा के साथ अफेयर की खबरों को लेकर नदीम भी काफी परेशान हो गए थे। इस संबंध में नदीम ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, “वो सिर्फ प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहते थे, क्योंकि प्रतिभा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और इसीलिए वो उनके करीब थे। मेरे और प्रतिभा के बीच अब कुछ नहीं है। मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं। वह मेरी जिंदगी का एक बुरा दौर था, जो अब गुजर चुका है।” (इसे भी पढ़ें: एक्स गर्लफ्रेंड नीलम कोठारी के साथ गोविंदा ने किया था 'डर्टी प्ले', छुपाई थी अपनी शादी की बात)

नदीम पर लगाया था गंभीर आरोप

नदीम को लगा कि गाली-गलौज के बाद माला सिन्हा बाद में मान जाएंगी, लेकिन माला वापस जब मुंबई आईं तो उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिभा भी मौजूद थीं, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा दिया। यह सुनकर सभी दंग रह गए थे। नदीम ने भी एक इंटरव्यू में इस संबंध में बताया था कि, “मां और बेटी मिलकर मेरे साथ गेम खेल रही हैं। वो मेरे नाम का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी पाना चाहती हैं। वो सिर्फ प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहते थे, क्योंकि प्रतिभा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और इसीलिए वो उनके करीब थे। हमारे बीच अब कुछ नहीं है।”

प्रतिभा ने पकड़ लिया गुमनामी का रास्ता

नदीम के साथ प्यार के इस दुखद अंत के बाद प्रतिभा ने गुमनामी का रास्ता पकड़ लिया। प्रतिभा सिन्हा को आखिरी बार 2000 में आई फिल्म 'ले चल अपने संग' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री और मीडिया से दूरी बना ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रतिभा फिलहाल अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रह रही हैं। वहीं, कुछ मीडिया हाउस का दावा है कि वह कोलकाता में रहने लगी हैं। ( इसे भी पढ़ें: अंजू महेंद्रू की लव लाइफ: राजेश खन्ना संग थीं रिलेशनशिप में, जानें फिर क्यों 7 साल बाद हुआ ब्रेकअप)

तब और अब में हो गया है जमीन-आसमान का अंतर

आज भी सोशल मीडिया पर प्रतिभा सिन्हा की ‘तब और अब’ की तस्वीरे वायरल होती रहती हैं। आज के समय की बात करें तो, प्रतिभा का लुक एकदम बदल चुका है। उनकी कुछ तस्वीरें देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि, ये वही प्रतिभा सिन्हा हैं। फोटो में प्रतिभा बेहद साधारण सी तरह नजर आती हैं। उनका स्टारडम बिलकुल खो चुका है। उन्हें देखकर लगता है कि उन्होंने अपने लिए सादगी का जीवन चुन लिया है। प्रतिभा का न तो कभी आगे किसी से अफेयर हुआ और न ही उन्होंने शादी ही की है। दो या तीन साल पहले प्रतिभा एक फंक्शन में अपनी मां माला सिन्हा के नजर आईं थीं। उसके बाद से वह मीडिया के सामने कभी नजर नहीं आईं। 51 साल की प्रतिभा अब अपनी लाइफ को अकेले ही अपनी शर्त पर जी रही हैं। प्रतिभा ने सोशल मीडिया पर भी अपना कोई अकाउंट नहीं बनाया है। उनके फैंस ने जरूर इंस्टा पर उनका फैन फेज क्रिएट किया है। इसमें भी उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही हैं।

प्रतिभा का करियर ही नहीं उनकी लव लाइफ भी काफी छोटी रही है। अपने प्यार की नाकामी ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि अब वो लाइमलाइट से दूर रहना ज्यादा पसंद करती हैं। भले ही प्रतिभा ने प्यार की खातिर अपने करियर को दांव पर लगाकर भूल की थी, लेकिन ये उनके दिल की बात थी और उस पर किसी का जोर नहीं चलता। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात