चाचा राजीव के अंतिम संस्कार में बहन और मां के साथ पहुंची प्रेग्नेंट करीना, चेहरे पर साफ दिखा दुख

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में प्रेग्नेंट करीना कपूर, बहन करिश्मा और मां बबीता के साथ बांद्रा पहुंची हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 9, 2021 | 16:23:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं। इसी फरवरी में उनकी डिलीवरी होनी है। इसके लिए वह हेल्थी फूड और योगा से खुद को रिलैक्स कर रही हैं। हालांकि, इस बीच करीना कपूर स्ट्रेस में आ गई हैं। उनके चाचा राजीव कपूर (Raj Kapoor) की निधन की खबर से कपूर खानदान में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। (ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बेचेंगे अपने पहने हुए कपड़े, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने बताई इसके पीछे की वजह)

दरअसल, बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता व निर्देशक राज कपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में आज यानी 9 फरवरी 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। चाचा के अंतिम दर्शन के लिए करीना कपूर खान अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ बांद्रा पहुंची हैं। इस दौरान करीना कपूर व्हाइट सूट के साथ ब्लू दुपट्टे में नजर आ रही हैं। पूरी फैमिली के चेहरे पर चाचा के निधन का दुख साफ नजर आ रहा है।

राजीव कपूर की निधन की खबर करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने सार्वजनिक की। रणधीर कपूर ने इस दुखद जानकारी को साझा करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे बच नहीं सके।’ वहीं, उनके निधन पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘RIP।’ (ये भी पढ़ें- राज कपूर के बेटे व ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का ​हुआ निधन, भाई रणधीर और नीतू कपूर ने किया कन्फर्म)

आपको बता दें कि, एक साल के अंदर कपूर खानदान में ऐसी दूसरी दुखद खबर सामने आई है। सात महीने पहले ही रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। 30 अप्रैल 2020 को नीतू कपूर के पति ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

राजीव कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो राजीव बॉलीवुड के फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू की थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। राजीव को इंडस्ट्री में पहचान फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी। इसके बाद राजीव ने ‘नाग-नागिन’ और ‘अंगारे’ जैसी फिल्में की थीं। राजीव ने भले ही बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें अपने भाई ऋषि कपूर की तरह कुछ खास पहचान नहीं मिली। (ये भी पढ़ें- अमृता सिंह के बर्थडे पर ननद सबा और बेटी सारा अली खान ने दी बधाई, शेयर कीं स्पेशल फोटोज)

फिलहाल, राजीव कपूर के निधन पर हम भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी फैमिली को मजबूती प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'