पृथ्वी अंबानी का एक्वा-थीम वाला बर्थडे: स्वादिष्ट केक-भव्य सजावट और यूनिक ड्रेस था बेहद शानदार

10 दिसंबर 2021 को अंबानी परिवार ने अपने राजकुमार पृथ्वी आकाश अंबानी के लिए एक्वा-थीम वाले बर्थडे बैश की मेजबानी की थी। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 1, 2022 | 15:06:50 IST

अंबानी फैमिली, देश के सबसे संपन्न परिवारों में से एक है और इस फैमिली के मेंबर्स की जीवन शैली को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बच्चे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादियां पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थीं और इसकी तस्वीरें अभी भी नेटिज़न्स को हैरान करती हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि, अंबानी फैमिली अपने जीवन में विशेष दिनों को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन था और अंबानी फैमिली ने उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। हालांकि, अंबानी परिवार ने इस सेलिब्रेशन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा था, लेकिन उनके कई फैन पेजों के माध्यम से भव्य उत्सव की झलकियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में, छोटे नवाब पृथ्वी के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

दरअसल, 1 अप्रैल 2022 को हमें पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे बैश की एक अनदेखी तस्वीर मिली। अंबानी परिवार ने अपने लाडले के लिए एक्वा-थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी थी। तस्वीर में हम श्लोका अंबानी को अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक विशाल केक के बगल में उनकी बाहों में देख सकते हैं। जहां बिंदास मम्मी श्लोका सफेद रंग के टॉप और फ्लोरल-प्रिंटेड स्कर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं बर्थडे बॉय नीले रंग के जम्पर और मैचिंग पैंट में सुपर क्यूट लग रहे थे। हालांकि, यह शानदार एक्वा-थीम वाला केक था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहली बर्थडे पार्टी की फोटोज आईं सामने, पिता आकाश अंबानी संग खेलते दिखे प्रिंस)

इसके अलावा, फैन पेज ने श्लोका मेहता और पृथ्वी आकाश अंबानी की एक प्यारी तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में पृथ्वी कैमरे से दूर अपनी मां की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि फोटो, फोटोग्राफरों द्वारा क्लिक किया गया है और मां-बेटे की जोड़ी इसमें परफेक्ट लग रही है। एक अन्य फैन पेज ने अपनी ही दुनिया में खोए दिख रहे पृथ्वी अंबानी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। हालांकि, जिस तस्वीर ने हमारे दिलों को पिघलाया, वह श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की थी, जो अपने लाडले के जन्मदिन की पार्टी का आनंद ले रहे थे।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मां मधु अभी नहीं मिली हैं अपनी पोती से, एक्ट्रेस की मदरहुड जर्नी पर की बात)

हमें नन्हे राजकुमार पृथ्वी की कुछ और तस्वीरें भी मिलीं, जो अपने परिवार के सदस्यों के साथ कैमरे के लिए पोज़ दे रहे थे। तस्वीरों में बर्थडे बॉय बहुत खुश लग रहे थे और उनके परिवार के सदस्य भी काफी खुश थे, क्योंकि उनका छोटा सा बच्चा एक साल का पूरा हो गया था। तस्वीरों में हम कोकिलाबेन अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और अन्य करीबी और प्रिय लोगों को देख सकते हैं। य​हां देखें फोटोज।

दिसंबर 2022 में हमें मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के पहले जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो मिला था। हालांकि, अंबानी परिवार ने इसका कोई वीडियो या फोटो साझा नहीं किया था, लेकिन आकाश अंबानी के एक फैन पेज ने भव्य पार्टी की एक झलक साझा की थी। वीडियो में हम जामनगर शहर को रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगाते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी अनोखे फव्वारे और अन्य वाटरवर्क्स, जिन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चार-चांद लगा दिया था।

ऐसा लग रहा है कि, पृथ्वी अंबानी के परिवार ने उनके लिए दो भव्य पार्टियों की मेजबानी की थी। जहां एक पार्टी एक्वा-थीम वाली थी, वहीं दूसरी पार्टी को टेडी-थीम में रखा गया था। 11 जनवरी 2022 को आकाश अंबानी के फैन पेज ने आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की पहली जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनके शानदार ताज के साथ टेडी-थीम वाले केक से लेकर क्यूट टेडी कपकेक, लिक लॉली और ब्राउनी और 'प्रिंस पृथ्वी' थीम वाले रैपिंग पेपर से लिपटे रिटर्न गिफ्ट्स ने साबित कर दिया था कि, अंबानी परिवर का सबसे छोटा सदस्य वास्तव में एक राजकुमार है।

जानकारी के लिए बता दें कि, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी ने अपनी शादी के एक साल बाद 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत किया था। फिलहाल, आपको पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'