प्रियंका चोपड़ा ने जेठानियों सोफी और डेनिएल संग शेयर की फोटो, पति जोनस की बाहों में भी आईं नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपनी जेठानियों के साथ एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 1, 2021 | 12:00:37 IST

ऐसा लगता है कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ये वीकेंड उनकी फैमिली के बीच गुजरा। ग्लोबल आइकन प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और उनकी फैमिली के साथ बिताए गए पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीब डेढ़ साल तक डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उमेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों तरीकों से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गैप है और दोनों की शादी को 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, इसके बावजूद, कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव को GF पत्रलेखा ने पहली मुलाकात में समझा था 'नीच आदमी', एक्टर ने बताया किस्सा)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 31 अक्टूबर 2021 को प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में प्रियंका को निक की बाहों में शांति से आराम करते देखा जा सकता है। जहां निक प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका चमकती ड्रेस में अपने बालों को खुला रखे हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "मेरी हैप्पी प्लेस।" 

अपने पति के साथ ही नहीं, अभिनेत्री ने वीकेंड में अपनी जेठानियों के साथ भी टाइम स्पेंड किया। प्रियंका ने सोफी टर्नर और डेनिएल जोनस के साथ एक स्टाइलिश सेल्फी भी भी शेयर की है। सोफी और डेनियल ने निक के बड़े भाइयों जो जोनस और केविन जोनस से शादी की है। फोटो में सीनियर जोनस भी देखे जा सकते हैं।

इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "बीती रात के बारे में..इन हसीनाओं के साथ सीनियर को भी मिस न करें #jonasbrothersfamilyroast #Roasted 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है!"

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे की शादी की डेट आई सामने, बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग लेने जा रही हैं सात फेरे)

यही नहीं, अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने एक सन-किस्ड सेल्फी भी साझा की है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका बहुत व्यस्त हैं और उनके पास कई अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही कीनू रीव्स की 'द मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स' के अलावा 'टेक्स्ट फॉर यू' में अभिनय करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी।

(ये भी पढ़ें- क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कर ली सगाई! एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो कर रही इशारा)

निक जोनस ने 16 सितंबर 2021 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने लविंग हसबैंड के साथ एक प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मेरे जीवन का प्यार। यहां सबसे दयालु और प्यार करने वाले व्यक्ति को मैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। आई लव यू बेबी..आपके होने के लिए धन्यवाद।" 

एक्ट्रेस लंबे समय से यूके में थीं। लेकिन उन्होंने पति निक के बर्थडे पर अमेरिका पहुंचकर उन्हें स्पेशल सरप्राइज दिया था। निक ने अपने बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रियंका के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा था। प्रियंका के साथ एक भावुक तस्वीर साझा करते हुए, सिंगर ने अपने कैप्शन में बताया था कि, उनकी पत्नी 'सर्वश्रेष्ठ' हैं। उन्होंने लिखा था, "उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर सरप्राइज दिया। वह सर्वोत्तम हैं। #29 सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।” 

फिलहाल, आपको प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'