पॉपुलर पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू ने अपनी मंगेतर जसप्रीत कौर संग शादी कर ली है। आइए आपको कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।
साल 2022 पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए उत्सव से भरा साल है। जनवरी की शुरुआत अभिनेता, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता रूपिंदर सिंह उर्फ 'गिप्पी' ग्रेवाल की भतीजी की शादी के जश्न के साथ हुई और अब पॉपुलर पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू (Jordan Sandhu) ने अपने 'जीवन के प्यार' जसप्रीत कौर संग शादी कर ली है। आइए आपको इनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात)
पहले तो ये जान लीजिए कि, 12 जुलाई 1994 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे जॉर्डन संधू ने 'मूछ फूट गबरू' के साथ गायन की शुरुआत की थी और 2018 में रिलीज हुई 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' से अभिनय की शुरुआत की थी। उनका असली नाम जसमिंदर सिंह संधू है। जॉर्डन संधू को उनके गाने 'तीजे वीक', 'मूछ राखी आ' और 'हैंडसम जट्टा' के लिए जाना जाता है। जॉर्डन संधू ने कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है और दर्शकों से बहुत प्यार हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उनके संगीत को पूरी दुनिया में फॉलो किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, वह भाग्यशाली महिला कौन है। जिसने संधू के दिल में अपना नाम लिख दिया है।
उन्होंने खूबसूरत जसप्रीत कौर से शादी की। जसप्रीत कनाडा में रहती हैं। जॉर्डन ने जसप्रीत के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन हमें यकीन है कि, वह निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों के साथ उनके बारे में बताएंगे।
(ये भी पढ़ें: जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)
22 जनवरी 2022 को जॉर्डन संधू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनकी भव्य शादी की झलक साफ देखी जा सकती है। जॉर्डन और जसप्रीत अपनी वेडिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जहां दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ऑरेंज कलर का लॉन्ग कुर्ता स्टाइल लहंगा पहना था, जिस पर भारी जरी वर्क किया गया था। उन्होंने भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ इसे स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपने लुक को ग्रीन ड्रॉप्स वाली ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें लॉन्ग नेकलेस, चोकर, मांग टीका, पासा, कलीरे और लाल चूड़े शामिल थे। वहीं, दूल्हे राजा ने क्रीम कलर की बंधगला शेरवानी के साथ ग्रीन कलर का मखमली दोशाला और ग्रीन मोतियों का हार पहना था। दोनों अपने-अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ से अभी नहीं करेंगे शादी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा)
इसे शेयर करते हुए सिंगर ने अपने चाहने वालों को विशेज भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सब दा बहोत धन्यवाद, जिन्हां ने दुआवां भेजियां।'
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, कपल ने सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे का किया स्वागत)
फिलहाल, हम भी जॉर्डन संधू को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको कपल की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।