साउथ एक्टर यश की लविंग वाइफ व एक्ट्रेस राधिका पंडित ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे यथर्व के नाखून काटती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
एक मां अपने बच्चों से दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो मां उन्हें नहलाने से लेकर खाना खिलाने तक जैसे सारे काम करती है, लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तब भी मां उनकी सेवा में लगी रहती है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसी स्टार मॉम हैं, जो इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं। इसमें फिल्म ‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश (Yash) की लविंग वाइफ व एक्ट्रेस राधिका पंडित (Radhika Pandit) का नाम भी शामिल है। राधिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों संग बिताए गए स्पेशल मोमेंट को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने लिटिल चैंप यथर्व का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्हे यथर्व अपने नाखून कटवा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले आप ये जान लीजिए कि, यश और राधिका फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के दो साल के बाद राधिका ने बेटी आर्या को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2019 में राधिका और यश दूसरी बार एक बेटे के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम यथर्व है। कपल अक्सर अपने बच्चों की क्यूट तस्वीरों व वीडियोज को शेयर करता रहता है।
(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा की बहन रीना ने अपने पति और भाभी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दी प्रतिक्रिया)
आइए अब आपको वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, राधिका पंडित ने 12 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लाडले बेटे यथर्व की क्यूटनेस साफ देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, राधिका अपने बेटे यथर्व के साथ बेड पर बैठी हुई हैं। इस दौरान वह अपने लाडले के हाथों के नाखून काट रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि, जहां बच्चे अपने नाखून कटवाने पर रोते हैं, तो वहीं यथर्व नाखून कटवाते वक्त खिल-खिलाकर हंस रहे हैं और अपने बेटे को यूं हंसता देख, राधिका भी काफी खुश हो रही हैं। राधिका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
(ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने स्टार किड्स के लिए रखी पार्टी, दिखाई प्यारे बच्चों की झलक)
इस वीडियो के साथ राधिका पंडित ने कैप्शन में लिखा है, ‘लिटिल वन परंपरा को जारी रख रहे हैं। (एक फ्लैशबैक शुक्रवार के लिए) #radhikapandit #nimmaRP।’ इसके साथ ही राधिका ने एक स्माइल वाली इमोजी भी लगाई है।
(ये भी पढ़ें: पूजा हेगड़े के पेरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई मजेदार कहानी)
राधिका पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इससे पहले, उन्होंने 8 जून 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी गुड़िया रानी आर्या का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, क्यूट पिंक कलर की ड्रेस पहने आर्या अपने नन्हे-नन्हे पैर से आगे बढ़ रही हैं और चलना सीख रही हैं। इस दौरान आर्या को संभालने के लिए वहां एक महिला भी मौजूद है, लेकिन उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो के साथ राधिका ने कैप्शन में लिखा था, ‘जब आर्या चलना सीख रही थीं, लेकिन मुझे लगता है कि वह अपने एक दोस्त की वजह से डिस्ट्रेक्ट हो गई थीं (उसकी परछाई)। बच्चों के बारे में अद्भुत बात... वह हर किसी के प्रति दयालु होते हैं।’
यश और राधिका की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की सबसे पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुल’ के सेट पर हुई थी। ये वही सीरियल है, जिससे यश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल के सेट पर साथ काम करते-करते यश और राधिका काफी अच्छे दोस्त बन गए। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने का मन बनाया। फिर साल 2016 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। कहा जाता है कि, यश और राधिका ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में कर्नाटक की पूरी जनता को न्योता भेजा था। फिलहाल, राधिका पंडित अपने पति यश और अपने बच्चों के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको यथर्व का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।
यश और राधिका की लव स्टोरी