'केजीएफ' एक्टर यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हैं, जहां से एक्टर की पत्नी ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं वो फोटो...
कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में लगे लॉकडाउन ने सभी लोगों को अपने-अपने घरों में काफी समय तक कैद कर दिया था। सभी को काम से छुट्टियां तो मिल गई थीं, लेकिन इन छुट्टियों का क्या मतलब था, जब रहना सिर्फ घर की चार दीवारों में था। हालांकि, लॉकडाउन खुला, तो लोगों ने चैन की सांस ली और अब कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ वेकेशन पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, जिनमें से एक साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) भी शामिल हैं। यश इन दिनों अपनी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) और बच्चों के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आइए उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
आपको यश और राधिका की वेकेशन फोटोज दिखाएं, उससे पहले जान लीजिए कि, फिल्म ‘केजीएफ’ से लाखों दिलों पर राज करने वाले साउथ के सुपरस्टार यश ने साल 2016 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका पंडित के साथ शादी रचाई थी। इसके 2 साल बाद राधिका और यश पहली बार बेटी ‘आर्या’ के माता-पिता बने थे। पिछले साल ही वह दूसरी बार बेटे यथर्व के पैरेंट्स बने हैं। दोनों अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को पति रणवीर की इस खूबी ने किया आकर्षित, कहा, ‘अभी भी एक-दूसरे को खोज रहे हैं’)
अब बात करते हैं यश और राधिका की मालदीव की झलकी, जिसे उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, राधिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लविंग हसबैंड यश के साथ मालदीव वेकेशन से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राधिका ने अपने पति यश को पीछे से हग कर रखा है। इस दौरान बैकग्राउंड से बीच और सूरज की किरणें फोटो में चांर-चांद लगा रही हैं। दोनों की ये एडोरेबल फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
राधिका से पहले यश ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इनमें पहली तस्वीर में यश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर देखे जा सकते हैं। दूसरी फोटो में यश अपनी बेटी आर्या के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वो अपने बेटे यथर्व के साथ समुद्र तट पर दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं अंतिम फोटो में वो पत्नी राधिका के साथ बीच पर सेल्फी ले रहे हैं। (ये भी पढ़ें- पवित्रा पुनिया संग अपने रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को एजाज खान का जवाब, कहा- ‘वे खुद नकली हैं’)
इन फोटोज को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा था, ''अगर दुनिया में कहीं ट्रॉपिकल स्वर्ग है, तो वो यहीं है। मालदीव, लो हम आ गए!!’ वहीं, पत्नी राधिका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर समुद्र तट से बेटी आर्या की एक फोटो शेयर की थी।
कर्नाटक के हासन में 8 जनवरी 1986 को जन्मे यश ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘नंदा गोकुल’ से की थी। इस सीरियल से यश की कई यादें जुड़ी हैं, क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान ही वह अपने प्यार से मिले थे। दरअसल, इस सीरियल में उनकी पत्नी राधिका की यश से पहली मुलाकात हुई थी और ये मीटिंग धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने का मन बनाया। फिर साल 2016 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। (ये भी पढ़ें- गौहर खान अपने हनीमून पर पति जैद दरबार के संग हुईं रोमांटिक, देखें फोटोज व वीडियोज)
फिलहाल, यश और राधिका मालदीव में अपने बच्चों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वैसे, आपको राधिका के द्वारा शेयर की गई ये खूबसूरत तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।