पिता रणधीर ने करीना के एक्स BF शाहिद कपूर का रखा था ये निकनेम, जानें क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

एक समय था जब एक्ट्रेस करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड रहे एक्टर शाहिद कपूर के निकनेम के बारे में सोच लिया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 1, 2021 | 08:32:19 IST

जब भी बॉलीवुड की क्यूटेस्ट लव स्टोरी का जिक्र होता है, तो उसमें एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम जरूर आता है। भले ही ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध नहीं सकी। लेकिन आज भी इन दोनों के प्यार की गॉशिप अक्सर सुर्खियों चर्चा में रहती है। उन दिनों जब, दोनों की प्रेम कहानी चरम पर थी तो, शाहिद कपूर करीना की फैमिली के काफी करीब हो गए थे। यहां तक कि करीना के पिता रणधीर कपूर ने शाहिद के लिए निकनेम तक सोच लिया था। आज हम आपको इसी निकनेम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही, यहां हम करीना और शाहिद ​के ब्रेकअप की वजह भी बताएंगे। 

उसके पहले इस कपल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। शाहिद 3 साल तक करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'फिदा' (2004) के सेट पर हुईं थी। शाहिद को देख करीना इतनी ज्यादा इम्प्रेस हो गई थीं कि खुद उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज कर दिया था। ये बात खुद करीना ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार फोन और मैसेज करने के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, आगे चलकर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शाहिद और करीना ने '36 चाइना टाउन', 'मिलेंगे-मिलेंगे', 'जब वी मेट', 'फिदा' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। 

अब आइए आपको बताते हैं कि करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने उस समय अपनी बेटी के प्यार शाहिद कपूर का निकनेम क्या सोचा था। दरअसल, उन दिनों मशहूर निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में करीना के पिता रणधीर कपूर, चाचा ऋषि कपूर और राजीव कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने जब पूछा कि आप अपनी बेटी करीना के बॉयफ्रेंड शाहिद को क्या नाम देंगे। इस पर बिना देरी किए रणधीर कपूर ने जवाब दिया था- 'डोडो।' यहां ये जानना जरूरी है कि करीना का निकनेम बेबो है। 

शाहिद के लिए वेजिटेरियन बन गई थीं करीना!

यही नहीं, एक बार 'कॉफी विद करण' में पहुंची करीना कपूर ने खुलासा किया था कि वो शाहिद के प्यार में इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया था। 'कॉफी विद करण' में ही एक्ट्रेस की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने एक बार बताया था कि- 'करीना रेस्त्रां में जाती थीं तो यहां तक पूछती थीं कि कही नान में अंडा तो नहीं है।' दरअसल, शाहिद वेजिटेरियन हैं। करीना ने शो में ये भी बताया था कि उनके इस फैसले से उनके पिता उनसे बहुत नाराज हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, करीना कपूर की मां बबीता कपूर और बड़ी बहन करिश्मा कपूर उनके और शाहिद के रिश्ते के खिलाफ थीं। कहा जाता है कि करीना और शाहिद के ब्रेकअप की वजह उनकी मां बबीता ही थीं।

ब्रेकअप को लेकर क्या बोली थीं करीना?

अनुपमा चोपड़ा को दिए गए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने शाहिद कपूर संग हुए अपने ब्रेकअप से लेकर सैफ अली खान से शादी तक के सफर को बयां किया था। उन्होंने कहा था, 'भाग्य के अपने कुछ प्लान होते हैं और जिंदगी उसके हिसाब से चलती है। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान से लेकर फिल्म 'टशन' के बीच में बहुत कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद हमने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए।'

ब्रेकअप पर क्या बोले थे शा​हिद?

'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद से पूछा गया था कि- क्या उन्हें सैफ और करीना को साथ देखकर बुरा लगता है? इस पर शाहिद ने कहा था कि- ''अगर मैं कहूं कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो ये झूठा होगा। मैं भी एक इंसान हूं। मुझे ये देखकर और पढ़कर हमेशा तकलीफ होती है।'' शाहिद ने ये भी कहा था कि, ''मुझे लगता है कि मेरे पास इस सच्चाई का सामना करने के अलावा कोई चारा नहीं है।'' शाहिद ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि, ''मैं इस रिश्ते की अच्छी यादों को दिल में बसा कर आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं ऐसा कर भी रहा हूं। मैं खुश रहने की कोशिश कर रहा हूं।''

फिलहाल, करीना और शाहिद दोनों के रास्ते अब अलग हो गए हैं, दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं। जहां करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर लीं और आज दो बच्चों की मां हैं। वहीं, शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की मीरा राजपूत से शादी की है। शाहिद भी दो बच्चों के पिता हैं, उनके बच्चों का नाम मीशा और जैन है। तो आपकी इन दोनों की पर्सनल लाइफ पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना