बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। ऐसे में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर की है। आइए आपको बताते हैं।
कपूर और भट्ट परिवार के साथ-साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस को जिस दिन का इंतजार था, आखिर वह दिन आ ही गया। दरअसल, बी-टाउन के पॉपुलर कपल रणबीर-आलिया एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। 6 नवंबर 2022 को आलिया ने अपनी बेटी को जन्म दिया है, जिस पर उनकी ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी खुशी जाहिर की है, साथ ही न्यूबोर्न भतीजी को प्यार भेजा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई और दोपहर 12:05 बजे उन्होंने बेटी को जन्म दिया। कुछ घंटे पहले, महेश भट्ट ने भी अपनी खुशी व्यक्त की और खुलासा किया कि वह अपने जीवन में नए सूरज को लेकर उत्साहित हैं।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए माता-पिता रणबीर और आलिया के लिए एक प्यारी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की और बुआ बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "Offffff..आज सबसे ज्यादा खुश हूं। सबसे प्यारी बच्ची #blessings। बुआ उसे (न्यू बोर्न बेबी) पहले से ही प्यार करती है।"
अक्टूबर में कपूर परिवार ने की थी आलिया की गोदभराई, देखें तस्वीरें
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने भी अपनी छोटी भांजी के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने अपनी बहन आलिया की पोस्ट को ही रीपोस्ट करते हुए मासी बनने की खुशी बयां की। उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि यह खबर सुनने के बाद वह खुशी के मारे रोना बंद नहीं कर सकीं। उन्होंने लिखा, "मैं कभी रोना बंद नहीं कर सकती। हमारी छोटी बीन आखिरकार यहां है और अब जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।"
बता दें कि अपनी बेटी के जन्म के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बेबी के आने की खबर की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस के नोट में हम शेर के एक प्यारे परिवार को उनके बच्चे के साथ देख सकते हैं। इसके नीचे, नए माता-पिता ने अपनी 'जादुई' बच्ची का स्वागत करने के लिए अपने उत्साह का बयां किया। आलिया ने यह भी खुलासा किया कि वे 'धन्य और जुनूनी माता-पिता' हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी यहां है ... और वह कितनी जादुई लड़की है .. हम आधिकारिक तौर पर प्यार के साथ फूले नहीं समा रहे हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार प्यार, आलिया और रणबीर।"
फिलहाल, हम भी आलिया और रणबीर को उनकी बेटी के आने पर बधाई देते हैं।