पापा ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखा- 'आपकी याद हमेशा साथ रहेगी'

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पापा की याद में एक फोटो सोशल मीडिया पोस्ट की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 25, 2021 | 13:45:51 IST

एक बेटी के लिए, उसके पिता उसका 'पहला प्यार' होते हैं और अपने पिता को खोना उसके लिए एक असहनीय दर्द जैसा होता है। रिद्धिमा कपूर साहनी भी वह बेटी हैं, जिन्होंने इस असहनीय दर्द को झेला है। 30 अप्रैल 2020 को रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया था, जिसके बाद से ही वह अपने पिता संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में, आज यानी 25 मार्च 2021 को एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर भावुक नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, जब कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की मत्यु हो जाने की खबर दी थी तो इस खबर ने उनके परिवार वालों, दोस्तों और पूरे देश को खामोशी में डाल दिया था। आम जनता के लिए तो यह खबर दुखद थी, लेकिन उनके परिवार वालों के लिए यह उस कड़वे सच जैसा था, जिसके साथ अब उनको पूरी ज़िन्दगी गुज़ारना था। ऋषि कपूर की मृत्यु के समय उनकी बेटी रिद्धिमा और उनकी नातिन समारा दिल्ली में थे, इस वजह से वे ऋषि जी के अंतिम संस्कार में शामिल न हो सके थे। ये दर्द रिद्धिमा के दिमाग में शायद घर कर गया है, तभी तो रिद्धिमा उस दिन से आज तक अपने पिता को खो देने का शोक मना रही हैं। (ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने फोटो शेयर कर लिखा- '...मैं एक लड़का हूं' तो एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट)

हाल ही में, 25 मार्च 2021 को रिद्धिमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आपका प्यार हमारे रास्ते को रोशन करेगा- आपकी याद हमेशा हमेशा हमारे दिल में और हमारे साथ रहेगी!' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है। ️(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, तो बेटी सोनम ने बताया मां का असली मतलब)

इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर करते हुए दिल की इमोजी भी बनाई है।

यही नहीं, नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू अपने पति के साथ किसी ट्रिप पर गई हुई हैं। वीडियो में ऋषि कपूर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आज से 11 महीने पहले की हमारी आखिरी यात्रा के कुछ क्षण शेयर कर रही हूं।'

पापा ऋषि कपूर के निधन के एक महीने पर लिखी थी ये बात

ऋषि कपूर की एक महीने की पुण्यतिथि पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और अपने दिवंगत पिता व अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर याद भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमे वह खुद, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा, उनकी मां नीतू और पिता ऋषि कपूर सब साथ नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर के सबसे ऊपर एक मैसेज भी लिखा था- 'say not in grief' और उन्होंने आगे लिखा कि 'वह जैसे भी थे बहुत अच्छे थे और मै उनका आभार प्रकट करती हूं। आज एक महीने हो गया है, आपको याद करते हुए।' 

जानकारी के लिए बता दें कि, एक्टर ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। जिसका उन्होंने अमेरिका में करीब एक साल तक इलाज भी करवाया था, लेकिन वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरा नाम जोकर' में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को उनकी पहली फिल्म माना जाता है, क्योंकि इसमें वह बतौर लीड एक्टर कास्ट किए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर भी उनके पिता राज कपूर ही थे, जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया। लेकिन वो ज़िंदगी जीते-जीते ज़िंदगी से ही हार गए और 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। (ये भी पढ़ें- अमृता अरोड़ा की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मचाया धमाल, सामने आईं तस्वीरें)

फिलहाल, अपने पिता के अंतिम दर्शन न कर पाने का दर्द क्या होता है? ये तो सिर्फ रिद्धिमा कपूर ही जान सकती हैं। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा

जब Manisha Koirala को नशे की हालत में किया गया था कैप्चर, अनहैप्पी मैरिड लाइफ का दिया था हिंट

Anant-Radhika के प्री-वेडिंग बैश के लिए Arijit-Rihanna समेत इन सिंगर्स ने ली थी करोड़ों रुपए फीस

Saif Ali Khan-Kareena का 1685 करोड़ का साम्राज्य: जानें पटौदी पैलेस से लग्जरी कारों तक के बारे में

Shloka Mehta की मां Mona Mehta ने एक फंक्शन में पहना था बेटी का एमराल्ड-स्टडेड डायमंड नेकलेस

Varalaxmi Sarathkumar ने मंगेतर की ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि..'

अंबानी फैमिली Anant Ambani-Radhika के लिए क्रूज शिप पर होस्ट करेगी दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी? 

Priyanka Chopra ने Malti के जन्म के बाद कम नींद लेने का किया खुलासा, लाइफ के 'बुरे दौर' को किया याद

Aamir Khan ने बताया उनकी पूर्व पत्नी Reena ने लेबर पेन के समय उन्हें मारा था 'थप्पड़', बताया किस्सा

Krushna Abhishek ने बताया Arti को देखकर भावुक हो गए थे Govinda, 'मामी' Sunita की डांट पर भी की बात

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान