सब्यसाची की इन दुल्हनों ने शादी में लाल रंग को छोड़ पहना था सफेद लहंगा

यहां हम आपको उन 5 दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनजर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद लहंगा पहना था।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jan 2, 2022 | 18:54:14 IST

जब भी हम एक भारतीय दुल्हन के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक शर्मीली और लाल रंग के जोड़े में खूबसूरत सी लड़की की छवि बन जाती है। लेकिन, अब वक्त बदल गया है और दुल्हनें बोल्ड हो गई हैं। अब दुल्हनें अपनी शादी को न सिर्फ एंजॉय करती हैं, बल्कि लाल रंग के जोड़े को छोड़कर विवादित रंग सफेद को भी अपनी शादी के जोड़े में शामिल करती हैं। इसके कई उदाहरण हैं, जो उन प्रथाओं को तोड़ती हैं, जिनमें कहा जाता था कि, दुल्हनें शादी में सफेद जोड़ा नहीं पहन सकती हैं।

हालांकि, जब बात दुल्हनों और उनके ब्राइडल आउटफिट की होती है, तो इसमें सभी दुल्हनों के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) का नाम जरूर आता है। सब्यसाची ने दुल्हनों के बीच उनके सपनों के ब्राइडल आउटफिट्स को असलियत में बदला है। आज के समय में हर दुल्हनें एक यूनिक रंग के साथ सब्यसाची के लहंगे में खुद को देखना चाहती हैं। तो चलिए आपको उन 5 दुल्हनों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में न केवल विवादित सफेद रंग का लहंगा पहना, बल्कि इसे अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची से डिजाइन करवाया।

(ये भी पढ़ें- NRI ईसाई दुल्हन ने अपनी हिंदू शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मिनिमल लुक में दिखीं खूबसूरत)

1. सब्यसाची दुल्हन ईशा

मुंबई की रहने वाली ईशा की शादी, संजय लीला भंसाली की फिल्मों में दिखाए गए शाही शादी की तरह लग रही थी। उनका वेडिंग वेन्यू एक दम शाही था। इसलिए उन्होंने अपना आउटफिट भी एक दम यूनिक और रॉयल चुना था। दुल्हन ने सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद लहंगा पहना था, जिसके हेम पर क्रिमसन और कमर पर एक्वा की डिजाइन की गई थी। जिस चीज ने उनके लहंगे को सबसे अलग बनाया था, वह उनके लहंगे पर की गई मधुबनी पेंटिंग की तरह की गई कढ़ाई थी।

यही नहीं, उनके सफेद लहंगे पर नीले रंग के सुंदर ज्यामितीय पैटर्न बने हुए थे, जो उसे यूनिक टच दे रहे थे। दुल्हन ने नीले रंग की चोली के साथ इसे पेयर किया था। दुल्हन ने जोधा अकबर स्टाइल लेयर्ड जड़ाऊ नेकपीस के साथ हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था। वह अपने ओवरऑल लुक में राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

2. दुल्हन अदिति शाह

सब्यसाची दुल्हन अदिति शाह अपनी शादी में सफेद फ्लॉवर लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उनके सफेद रंग के लहंगे पर लाल रंग के फूलों, हरे पत्तों और मल्टी कलर के पक्षियों के साथ फ्लोरा फौना की बारीक कढ़ाई की गई थी। इस आउटफिट में लहंगे की कमर और हेमलाइन पर गोटा-पट्टी का काम किया गया था। उन्होंने अपने लुक को प्लंजिंग नेकलाइन में मैचिंग सेमी स्लीव ब्लाउज और व्हाइट नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

उन्होंने अपने लुक को स्टोन जड़ित ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें मांग टीका, इयररिंग्स और चोकर नेकपीस शामिल था। हाथों में सुनहरे और लाल रंग की चूड़ियां पहने होने के कारण दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही, उनकी मिनिमल ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

3. सब्यसाची दुल्हन सुखी कौर

दुल्हन सुखी कौर ने इंग्लैंड में अपनी दिन की शादी के लिए एक सफेद सब्यसाची लहंगा पहना था। अपने खास दिन के लिए उन्होंने अपना लुक भले ही मिनिमल रखा था, लेकिन बहुत आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने ऑर्गेना फैब्रिक में सब्यसाची का एक सफेद लहंगा पहना था, जिस पर आड़ू और गुलाबी रंग के गुलाब के फूलों के प्रिंट बने हुए थे। लहंगे की स्कर्ट के हेम में गुलाबी और सोने का कटवर्क बॉर्डर था और उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए एक मैचिंग दुपट्टा लिया था।

(ये भी पढ़ें- इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

सफेद स्कर्ट और दुपट्टे के साथ दुल्हन सुखी ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ गोल्डन कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था, जिस पर पीच कलर की पाइपिंग की गई थी। उन्होंने अपने लुक को पीच और व्हाइट चूड़ियों, गोल्डन नेकपीस, मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया था।

4. सब्यसाची दुल्हन मेहा पटेल

मेहा पटेल उन दुल्हनों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी शादी के जोड़े में सफेद रंग को शामिल किया था। उन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किया हुआ एक सफेद रंग का लहंगा पहना था, जिस पर गुलाबी और हरे फूलों की कढ़ाई की गई थी। उनके लहंगे के स्कर्ट पर एक चौड़ा बॉर्डर था, जिस पर रेड और गोल्डन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे एक हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक व्हाइट दुपट्टे के साथ इसे पेयर किया था।

खूबसूरत दुल्हन मेहा ने अपने ब्राइडल लुक को कुंदन चोकर नेकपीस, रानी हार, झुमका और मांग टीका के साथ निखारा था। लो बन में बंधे बालों के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया था। अपने लुक में ट्रेडिशनल टच देने के लिए उन्होंने तीन चौड़े सोने के कड़े पहने थे।

5. दुल्हन प्रब्लीन कौर

दुल्हन प्रब्लीन कौर ने अपनी शादी के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट के जैसे लहंगे को चुना था। अगर आपको याद हो कि, आलिया भट्ट ने सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में सब्यसाची का एक नियॉन कलर का लहंगा पहना था, ठीक उसी तरह लहंगा प्रब्लीन ने भी अपनी शादी में पहना था, बस फर्क इतना था कि, प्रब्लीन ने अपने शादी के जोड़े को लाल या पेस्टल कलर की बजाय सफेद रखा था। नॉर्वे में अपनी गुरुद्वारा शादी के लिए प्रब्लीन, सब्यसाची के सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रब्लीन के सफेद लहंगे पर ऑर्गेंजा और सिल्क की कढ़ाई हाथ से की गई थी। स्कर्ट का हेम और ब्लाउज की आस्तीन एक सफेद और सोने की बॉर्डर लाइन के साथ तैयार हुई थी। उन्होंने एक सफेद दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने अपना मेकअप कम से कम रखा था और अपने लुक को पूरा करने के लिए कुंदन नेकपीस और कड़ा पहना था। प्रब्लीन अपने सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

फिलहाल, हमें तो सभी दुल्हनों का सफेद लहंगा बेहद पसंद आया। आपको इनमें से कौन सा लहंगा सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Abhishek Malhan ने Sonam Bajwa के शादीशुदा होने का किया दावा, कहा- 'मुझे पता चला वह मैरिड हैं'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह के जश्न की झलक आई सामने, एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

John Abraham ने अपने एक फैन को उसके बर्थडे पर गिफ्ट किए 22.5 हजार के जूते, नेटिजंस ने की तारीफ

जानें कौन हैं 'Laapataa Ladies' फेम Sparsh Shrivastava? स्पैम समझकर काट दी थी Aamir Khan की कॉल

Samantha Ruth Prabhu ने Naga Chaitanya और Shobhita के रिश्ते की अफवाह के बीच लिखा क्रिप्टिक नोट

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'