महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी अपने दोस्त की शादी में हुईं शामिल, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी कॉलेज फ्रेंड प्रियांशु चोपड़ा की वेडिंग में शामिल हुईं। साक्षी ने इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 15, 2021 | 19:01:33 IST

साल 2021 धीरे-धीरे सेलिब्रिटीज के लिए वेडिंग ईयर में तब्दील होता जा रहा है। आलम ये है कि अभी इस साल के दो महीने भी नहीं पूरे हुए हैं और अब तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कोई खुद शादी कर रहा है तो कोई अपनी दोस्त या रिश्तेदारों की शादी में खुलकर एन्जॉय कर रहा है। इस लिस्ट में अब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का नाम भी जुड़ गया है, जो अपनी कॉलेज फ्रेंड प्रियांशु चोपड़ा की वेडिंग और इससे जुड़ी सभी सेरेमनी का जश्न मनाने में बिजी हैं। साक्षी ने अपनी दोस्त की शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

दरअसल, साक्षी ने 14 फरवरी 2021 को इंस्टा स्टोरी पर अपनी कॉलेज फ्रेंड प्रियांशु चोपड़ा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। साक्षी ने एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें होने वाली दुल्हन अपना लहंगा लहराते हुए देखी जा सकती हैं। फोटो में साक्षी की दोस्त ने लाइट ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें रेड, ग्रीन और पीच कलर से काफी हैवी वर्क किया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियांशु ने हाथ में फूलों से बना हुआ ब्रेसलेट, माथे पर मांगटीका और कानों में डायमंड इयरिंग्स पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा है।

इसके अलावा, साक्षी ने प्रियांशु के साथ अपने कॉलेज के दिनों की भी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों सहेलियां एक साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो पर साक्षी ने लिखा है, ‘आखिरकार ये हो रहा है।’ वहीं, साक्षी ने अपनी एक सोलो फोटो भी शेयर की है। इसमें वो एक लाइट ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ स्कर्ट पहने हुए देखी जा सकती हैं, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ भी चिल करते हुए फोटोज शेयर की हैं। यहां देखें स्क्रीनशॉट:

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी

आइए अब महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। यहीं पर साल 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ईडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई, जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई।

साक्षी सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनकी फैन फाॅलोंइंग भी किसी स्टार से कम नहीं है। यहां वो अक्सर अपने पति व बेटी की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का भी इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। जीवा के इस अकाउंट से उनकी व उनकी फैमिली की फोटोज वीडियोज सामने आते रहते हैं।

फिलहाल, ये तो साफ है कि साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा ​के अलावा अपने दोस्तों के साथ भी अपने लाइफ को खुलकर एंजॉय करती हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना