सरगुन मेहता ने पति रवि दुबे संग अपनी प्रेग्नेंसी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'मैं एक अलग जर्नी पर हूं'

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने हाल ही में, अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 5, 2022 | 15:58:07 IST

लोकप्रिय टीवी स्टार्स सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey) की प्रेम कहानी टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर शुरू हुई थी, जब दोनों ने रील-लाइफ पति-पत्नी की भूमिका निभानी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। पांच महीने तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद इस कपल ने इसे ऑफिशियल कर दिया था। रवि ने दिसंबर 2012 में 'नच बलिए 5' के सेट पर फिल्मी तरीके से प्रपोज करके सरगुन को चौंका दिया था।

उन्होंने अपने घुटनों के बल बैठकर सॉलिटेयर रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया था और ज़ाहिर है एक्ट्रेस ने भी 'हां' कह दिया था। अगले साल लवबर्ड्स ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली थी। उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं और उनके प्रशंसक खुशखबरी की घोषणा करने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। अब एक साक्षात्कार में सरगुन ने अपनी प्रेग्नेंसी प्लानिंग का खुलासा किया है।

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive])

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपनी गर्भावस्था की योजना के बारे में बात की। जब उनसे सोशल मीडिया पर अक्सर आ रही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, प्रेग्नेंसी के अलावा शादी में और भी जरूरी चीजें होती हैं। उन्होंने कहा कि, वह अभी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं और इस समय एक अलग यात्रा पर हैं। उनके शब्दों में, "ऐसा लगता है कि, आप एक जोड़े से केवल यही उम्मीद करते हैं। यह शादी की पूरी प्रतिष्ठा को खत्म कर रहा है, अगर हमें केवल यही करना है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि, जो कोई गर्भवती हो रही हैं या बच्चा पैदा करना चाहती हैं वह गलत हैं। लोगों की जीवन में अलग-अलग प्राथमिकताएं और लक्ष्य होते हैं। कुछ लोग 25 साल की उम्र में हासिल करते हैं, कुछ 40 साल की उम्र में इसे हासिल करते हैं। जब आपको लगता है कि, आप जीवन में जो करना चाहते हैं, उससे संतुष्ट हैं, तभी आप आगे बढ़ सकते हैं और किसी और को खुशी दे सकते हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे आप तब भी कर सकते हैं, जब आप अभी भी संघर्ष कर रहे हों। मैं इस समय एक अलग यात्रा पर हूं।"

इसी बातचीत में सरगुन ने याद किया, जब वह पहली बार अपने सपनों के आदमी रवि से मिली थीं। अभिनेत्री ने बताया कि, शादी के 9 साल बाद भी अपने प्रिय पति के साथ उनका बंधन नया ही महसूस होता है। उन्होंने कहा, “हम 2009 में मिले थे और अब भी ऐसा ही महसूस होता है। हमने बहुत अच्छे दोस्तों के रूप में शुरुआत की और हम अभी भी उसी अवस्था में हैं। तब भी हम एक-दूसरे के सपनों और खुशियों का बहुत सम्मान करते थे। जब वह अच्छा कर रहे होते हैं, तो मुझे लगता है कि, मैं सफल हो गई हूं। जब मैं अच्छा कर रही होती हूं, तो उन्हें सफलता का अहसास होता है।"

(ये भी पढ़ें- मलाइका ने BF अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, रोमांटिक होता दिखा कपल)

6 सितंबर 2021 को रवि दुबे ने सरगुन के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। इनके साथ रवि ने सरगुन के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मुझे नहीं पता कि, जब भी मैं तुम्हारे बारे में बात करता हूं, या तुम्हारे बारे में लिखता हूं, तो मेरी आंखों में आंसू क्यों आ जाते हैं, तुम सचमुच मेरे जीवन का केंद्र हो।"

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर से पैपराजी ने पूछा- क्या आप बहू से मिलने लंदन जा रही हो? एक्ट्रेस ​ने दिया ये जवाब)

फिलहाल, हम खुशखबरी की घोषणा करने के लिए सरगुन मेहता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप इस बारे में क्या कहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'