रणधीर कपूर के बर्थडे बैश में पहुंचे करीना-सैफ और तैमूर, रणबीर-आलिया एक साथ आए नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने 14 फरवरी की शाम को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जहां पूरी कपूर फैमिली मौजूद रही। आइए देखते हैं सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो...

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 15, 2021 | 14:43:04 IST

जिंदगी में सिबलिंग की जगह बेहद महत्वपूर्ण होती है। अपने भाई-बहनों के साथ खेलते-मस्ती करते कब पूरा बचपन बीत जाता है, पता ही नहीं चलता है। उनके साथ आप अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पलों को जीते हैं। लेकिन दुख की बात तो तब होती है, जब आप अपने भाई या बहन को खो देते हैं। ऐसे ही दुख से इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व निर्माता-निर्देशक राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) गुजर रहे हैं। इस बीच, आज यानी 15 फरवरी 2021 को रणधीर कपूर पहली बार अपना बर्थडे अपने भाइयों के बिना सेलिब्रेट किया है। आइए जानते हैं रणधीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी बेटियों ने किस तरह उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है। (ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे को बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने वैलेंटाइन डे पर दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर किए वीडियोज)

उससे पहले ये जान लीजिए कि, 15 फरवरी 1947 को कपूर फैमिली में जन्मे रणधीर कपूर ने फिल्म 'कल आज और कल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके लिए सिर्फ इसलिए खास नहीं थी कि वह इसमें बतौर लीड एक्टर काम कर रहे हैं, बल्कि इस फिल्म के सेट पर ही वह अपनी लेडीलव बबीता से मिले थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। रणधीर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अपनी लेडीलव बबीता से शादी की थी। दरअसल,  उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। ये एक तरह की परंपरा थी, जिसके खिलाफ जाकर रणधीर ने बबीता से शादी रचाई थी। शादी के बाद बबीता ने अपना फिल्मी करियर हमेशा के लिए छोड़ दिया था। दोनों अब दो बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पैरेंट्स हैं। करिश्मा और करीना इस वक्त बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

अब बात करते हैं रणधीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की। दरअसल, 14 फरवरी की शाम को रणधीर कपूर का घर पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया, जहां करीना कपूर, सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर व उनकी लेडीलव आलिया भट्ट पहुंचे। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लुक की बात करें, तो करीना कपूर ग्रीन कलर का कफ्तान में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, सैफ अली खान ब्लैक कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामे में काफी अच्छे दिख रहे हैं। तैमूर ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट में काफी क्यूट दिख रहे हैं। रणबीर और आलिया के लुक की बात करें, तो वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विनिंग कर रहे हैं। वहीं, रिद्धिमा ने ब्लैक जींस के साथ क्लासी टॉप पहन रखा है, जिसे कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पिंक कलर का पर्स कैरी किया है। नीतू कपूर पिंक ट्राउजर के साथ ब्लैक टॉप पहनी हुई हैं। (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू ने बताया अपनी नन्ही परी का नाम, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें)

बर्थडे सेलिब्रेशन के अलावा करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा ने अपने पापा रणधीर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। करीना कपूर ने 15 फरवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा रणधीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा है, ‘सबसे हैंडसम, सबसे फनी, सबसे सुंदर, सबसे मजबूत और सबसे अच्छे.. हैप्पी बर्थडे पापा।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

वहीं, करिश्मा कपूर ने भी अपने पिता रणधीर कपूर को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन पर विश किया है। करिश्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता रणधीर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मां बबीता भी दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

इससे पहले, करिश्मा कपूर ने अपने पिता को ‘वैलेंटाइन डे’ विश किया। करिश्मा ने अपने पिता की एक फोटो 14 फरवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में करिश्मा अपने पिता रणधीर को हग करती हुई दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पापा, आप मेरे वैलेंटाइन हैं।’ इसके साथ उन्होंने एक रोज़ व हार्ट इमोजी शेयर की और उनके अच्छे हेल्थ की कामना की। (ये भी पढ़ें- बेबी प्लानिंग कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया! 'बच्चे' को लेकर कही ये बात)

फिलहाल, रणधीर के 74वें बर्थडे पर हम उनकी अच्छी हेल्थ की कामना करते हैं। तो आपको रणधीर कपूर के बर्थडे बैश के फोटोज व वीडियोज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा