हाल ही में, एक्टर अनिल कपूर ने अपने बेहद आलीशान घर की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
65 साल की उम्र में भी अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इंडस्ट्री के व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने घर के हर एक कोने की झलक दिखाई है। चार मंजिला घर की सजावट और टेरेस गार्डन की खूबसूरती देखते ही बनती है। दरअसल, अनिल कपूर ने 'एशियन पेंट्स' के एक एड के दौरान अपना खूबसूरत घर दिखाया है। एक्टर के घर में जिम भी है, जहां वह वर्कआउट करते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि उनके घर की हर ईंट, हर पत्थर, सब कुछ उनके खून और मेहनत से बनाई गई है। इसमें कोई घोटाला या भाग्य शामिल नहीं है। आइए देखते हैं अनिल कपूर का खूबसूरत घर।
सबसे पहले बात करते हैं अनिल कपूर के टेरेस गार्डन की, एक्टर का टेरेस हरे-भरे पौधों से भरा हुआ है, जो किसी खूबसूरत गार्डन से कम नहीं है। उन्होंने अपने गार्डन में चीनी मिट्टी के खूबसूरत बर्तन से सजावट की हुई है। अपने टेरेस गार्डन के बारे में बताते हुए अनिल कहते हैं कि उनकी पत्नी सुनीता को पेड़-पौधों से बहुत प्यार है। अनिल कपूर की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अनिल कपूर के घर में एक खूबसूरत रीडिंग एरिया भी है, जिसमें बेहद सूंदर वुडन वर्क किया गया है। इस एरिया को खूबसूरत लकड़ी के फर्नीचर से सजाया गया है और दीवार पर बड़े-बड़े शीशे लगे हुए हैं। वहीं, कमरे में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। कमरे में स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए भी एक कोना दिया गया है।
अनिल कपूर ने अपने घर में एक जिम एरिया भी बनाया हुआ है, जहां वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। यह जिम बेहद आलीशान और खूबसूरत है। जिम की दीवारों पर उनकी और उनके बेटे की कुछ तस्वीरें भी लगी हुई हैं और इस एरिया को व्हाइट पेंट से कलर किया गया है। अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ 'जुग जग जियो' में देखा गया था। वहीं, अब वह फिल्म 'फाइटर' और 'एनिमल' में नजर आएंगे।
खैर, हमें तो अनिल कपूर का यह आलीशान घर बेहद अच्छा लगा। फिलहाल, आपको एक्टर के घर में कौन-सा एरिया सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं।