Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

हाल ही में, पॉपुलर शेफ व अभिनेता रणवीर बरार ने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात अपनी पत्नी पल्लवी बरार से एक ही होटल में साथ काम करते समय हुई थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

मशहूर भारतीय सेलिब्रिटी और शेफ रणवीर बरार (Ranveer Brar) अपनी लाजवाब रेसिपी व फूड नॉलेज के लिए फेमस हैं। शेफ (जो अपना खुद का यूट्यूब चैनल व रेस्टोरेंट चलाते हैं और पेशे से एक्टर हैं) अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर का आनंद ले रहे हैं, क्योंकि उन्होंने वेब एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव मुंबई' से अपनी शुरुआत की है। जहां हम सभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। हाल ही में, रणवीर ने बताया कि कैसे एक होटल में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात अपनी शेफ पत्नी पल्लवी से हुई थी।

रणवीर बरार ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा

हाल ही में, रणवीर बरार कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और अपने सफर के बारे में कई जानकारियां दीं। एक सेगमेंट के दौरान भारती ने रणवीर से उनकी शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "अरे मैं जब बॉम्बे आया, जब मैं अमेरिका से वापस आया, तो मैं पहली बार इनसे मिला तो यह उसी होटल में काम करती थीं। मैंने आज जॉइन किया तो कल से इन्होंने आना बंद कर दिया।"

ranveer

रणवीर ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हुआ कि वह लड़की कौन थी, जिसने उनके शामिल होने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद, वह उनसे जुड़े और उन्हें पता चला कि उनके पिता का निधन हो गया है। वे संपर्क में रहे और इस तरह उनकी बातचीत शुरू हुई और वे प्यार में पड़ गए। 

ranveer

उन्होंने कहा, "तो मैंने कहा कि ऐसा कौन है, जिसने इस्तीफा ही दे दिया बंदे के ज्वाइन करने से। फिर बाद में पता चला कि उनके घर में इमरजेंसी थी, उनके पिता की मौत हो गई थी तो उन्होंने कहा कि वो काम नहीं करेंगी। फिर उन्हें यूएस जाना था, तो हमने बताया कि आप वहां चली जाएं। गल करते-करते बात बढ़ गई और हमने शादी कर ली।" 

रणवीर बरार का अब तक का सफर

रणवीर बरार हमेशा से शेफ बनना चाहते थे और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने किचन में उतरने का साहसिक फैसला लिया। 2001 में रणवीर ने गोवा के फोर्ट अगुआडा बीच रिज़ॉर्ट में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला था। इसमें सीफूड, इटैलियन और ओपन-एयर बारबेक्यू ईटरी की खासियत थी, जिसने इसे यूनिक और शहर में चर्चा का विषय बना दिया था। जल्द ही वे बोस्टन चले गए और एक फ्रेंको-एशियन रेस्टोरेंट खोला। हालांकि, जल्द ही उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। वे फूड इंडस्ट्री में एक पॉपुलर नाम हैं और उन्होंने 'मास्टर शेफ इंडिया' सीरीज़ के जज बनकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

ranveer

शेफ Ranveer Brar-Pallavi की लव स्टोरी: लजीज जायके के साथ अपनी लेडी लव को किया था प्रपोज। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप रणवीर की लव स्टोरी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.