साल 2004 के आसपास उस समय के पसंदीदा कपल शाहिद कपूर और करीना कपूर की एक लिप लॉक मामेंट की फोटो वायरल हो गई थी। अब एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं। अभिनेता अपनी दमदार एक्टिंग स्किल और हैंडसम लुक से फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शाहिद अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री व डांसर नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं।
एक समय में शाहिद कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे हॉट टॉपिक में से एक हुआ करता था। ये बात किसी से भी नहीं छिपी है कि दोनों काफी समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, किन्हीं कारणों से उनका रिश्ता टूट गया था।
शाहिद कपूर और करीना कपूर साल 2004 में रोमांटिक रिश्ते में थे और उस समय उनकी आउटिंग की एक लिप लॉक वाली तस्वीर वायरल हो गई थी। उस समय वायरल फोटो की प्रामाणिकता से इनकार करने के बाद, शाहिद ने अब खुलासा किया है कि इस घटना ने उन्हें किस तरह से डरा दिया था। उस समय 24 साल के शाहिद को लगा था कि उनकी प्राइवेसी पर हमला किया गया है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।
उन्होंने 'मिड-डे' को बताया कि वह खुद को 'तबाह' महसूस कर रहे थे और 'अस्त-व्यस्त' हो गए थे। शाहिद ने कहा, ''मैं कह रहा था, ये क्या हो गया और क्या चल रहा है और निश्चित रूप से यह आपको बहुत प्रभावित करता है। खासकर उस उम्र में, क्योंकि आप ठीक से अपनी भावनाओं को भी नहीं जानते हैं और फिर आप यह पता लगा रहे हैं कि एक लड़की के साथ कैसे रहना है। आप डेटिंग कर रहे हैं, इस बीच यह हो जाता है।''
अभिनेता ने आगे साझा किया कि वह अब अपने कार्यों के प्रति अधिक सचेत हैं। शाहिद ने यह भी कहा कि चूंकि वह अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं, इसलिए लोगों को अब उनकी निजी जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं है। उसी पर अधिक विस्तार से बताते हुए शाहिद कपूर ने कहा, "अब तो मेरी शादी हो गई है, बच्चे हो गए हैं। किसी को भी मेरे बारे में उन चीजों में दिलचस्पी नहीं है। उनके पास ध्यान केंद्रित करने के लिए अन्य 24 साल के बच्चे हैं।" बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर 2007 में अलग हो गए थे।
कुछ दिनों पहले, शाहिद कपूर ने अपनी उस पहली फिल्म का खुलासा किया था, जिसे उनके बच्चों मीशा और जैन ने देखा था। इस फिल्म में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान भी उनके साथ थीं। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ एक साक्षात्कार में शाहिद से पूछा गया कि जब उनके बच्चे मीशा और जैन उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखते हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी होती है। इस पर अभिनेता ने सीधे तौर पर कहा था कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि लोग उनकी फिल्में देखें, इसलिए वे अक्सर अपने डैडी से पूछते हैं कि लोग उनके पास क्यों आते हैं।
शाहिद ने आगे खुलासा किया था कि अभी हाल ही में उन्होंने उनकी पहली फिल्म 'जब वी मेट' देखी थी और उनकी मां नीलिमा अज़ीम उन्हें ले गई थीं। शाहिद ने आगे कहा था कि यह उनकी मां थीं, जो उन्हें (मीशा-जैन) और उनकी पत्नी को ले गई थीं। मीरा चाहती थीं कि वे इसे देखें। अभिनेता ने साझा किया था कि यह एक ऐसी फिल्म है, जहां वह लोगों को मार नहीं रहे हैं या सीरियस चीजें नहीं कर रहे हैं, यह एक पारिवारिक फिल्म है।
शाहिद से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर को अपनी फिल्म 'टशन' के सह-कलाकार सैफ अली खान से प्यार हो गया था और उन्होंने साल 2012 में उनसे शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। वहीं, शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की सिंपल गर्ल मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी और उनके दो बच्चे मीशा और ज़ैन हैं। इस समय दोनों अपनी-अपनी फैमिली लाइफ में बेहद खुश हैं।
जब करीना कपूर से ब्रेकअप पर शाहिद कपूर ने कहा था- 'सैफ अली खान संग बेबो को देख लगता था बुरा', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, शाहिद के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।