हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह 90 हजार रुपए का लहंगा पहने दिख रही हैं। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं, उनके चाहने वाले भी उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही शनाया ने एक लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है। लोग अभी से उनकी एक झलक के इंतजार में रहते हैं।
(ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस ने बताया एक्स BF सलमान खान हैं वजह)
वहीं, शनाया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, शनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शनाया की इस ड्रेस की कीमत भी हैरान कर देने वाली है। आइए आपको दिखाते हैं शनाया का पूरा लुक।
(ये भी पढ़ें:Lata Mangeshkar Family: ये है लता मंगेशकर का पूरा परिवार, भाई-बहनें सभी हैं सिंगर)
दरअसल, 28 सितंबर 2022 को शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में वह काफी अलग और अट्रैक्टिव दिख रही हैं। इन तस्वीरों में शनाया को रेड कलर के फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे में देखा जा सकता है। शनाया ने अपने इस देसी लुक में भी बोल्डनेस का तड़का लगा दिया है। उन्होंने लहंगे के साथ डीप नेकलाइन ब्लाउज पहना है। वहीं मेकअप की बात करें, तो उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ बालों को ओपन रखा है।
शनाया ने माथे पर लाल बिंदी लगाते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया है, जो उनके इस लुक में चार-चांद लगा रही है। साथ ही उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई है। इस सिंपल लुक में भी वह काफी गॉर्जियस और हॉट दिख रही हैं, लेकिन अगर आप भी शनाया के इस लहंगे को ट्राई करना चाहती हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा भार बढ़ सकता है। जी हां, क्योंकि शनाया का ये खूबसूरत लहंगा 'प्रिंट्स बाय राधिका' के कलेक्शन से चुना गया है, जिसकी कीमत 90,000 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर बर्थडे बैशः मां नीतू कपूर-बहन रिद्धिमा ने दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट)
बता दें कि, शनाया, करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन' की बैनर तले बन रही फिल्म 'बेधड़क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का शनाया के फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर, अब देखना यह होगा कि शनाया का ये बॉलीवुड डेब्यू क्या कमाल दिखाता है।
फिलहाल, हमें तो शनाया का रेड लहंगा काफी खूबसूरत लगा। आपको शनाया का ये पूरा लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।