शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा दोनों बच्चों को गोद में लिए आए नजर, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके पति राज कुंद्रा अपने दोनों बच्चों को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 24, 2021 | 16:18:07 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'फिटनेस क्वीन' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और बच्चों को पूरा टाइम देते हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें राज कुंद्रा अपने दोनों बच्चों के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा रखा गया। वहीं फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। अब शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करती हैं। (ये भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर पति इरफान खान को याद कर भावुक हुईं सुतापा सिकदर, लिखी दिल छू लेने वाली बात)

आइए अब आपको दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 24 जनवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पति राज कुंद्रा के साथ अपने दोनों बच्चों की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में राज अपने बेटे वियान और बेटी समीशा को गोद में लिए हुए हैं। तस्वीर में राज और वियान समीशा की तरफ प्यार से देख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'फैमिली टाइम।'

इसके पहले, 19 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान के साथ ट्रैम्पोलिन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी और वियान दोनों काफी मस्ती के साथ ट्रैम्पोलिन पर कूद रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने टॉप और लेगिंग कैरी किया हुआ है और वियान व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। मां- बेटे का ये वीडियो काफी मजेदार है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की खास तस्वीर)

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, ‘बढ़ती उम्र एक ऐसी प्रक्रिया है, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। लेकिन आप एक खास उम्र पार कर चुके हैं, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसमें बांधने वाली घिसी-पिटी बातों पर मैं यकीन नहीं करती हूं। उम्र के साथ आपकी हड्डियों, नर्व्स और मसल्स को काफी नुकसान पहुंचता है, लेकिन अपना ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए सिर्फ 3 साधारण नियमों का पालन करना होता है। 1. सही खाएं। 2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 3. ज्यादा हंसें और मुस्कुराएं। शरीर की उम्र भले ही कुछ भी हो गई हो, अगर आप दिल से जवान हैं तो कुछ भी पा सकते हैं।' (ये भी पढ़ें: नमन शॉ और उनकी वाइफ नेहा को मिला गोद भराई का सरप्राइज, देखें खूबसूरत फोटोज)

वहीं, लोहड़ी के खास मौके पर एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शिल्पा की पूरी फैमिली को देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा उनकी मां समेत उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। इस दौरान बेटी समीशा अपने पापा की गोदी में त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, 'लोहड़ी दी लख लख सारिया नु। मैं प्रार्थना करती हूं कि लोहड़ी की आग आपकी सारी नेगेटिविटी मिटा दे और आपको ख़ुशी, प्यार और समृद्धि दे। आपको और आपके परिवारवालों को हमारी तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।' एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद किया गया था।

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ अपनी लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। तो आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया फोटो कैसा लगा? हमे कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा