शिल्पा शेट्टी बेटे वियान संग युद्ध करती आईं नजर, वीडियो में देखें कौन जीता कौन हारा?

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 17, 2021 | 17:05:26 IST

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने बिजी शेड्यूल में भी अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और बच्चों को पूरा टाइम देती हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फैमिली संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह सभी के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आती हैं। ऐसे में अब जब मुंबई में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। तो इस बीच अब शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली को पूरा टाइम दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वियान के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शादी कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज ने कविता से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा रखा गया, वहीं फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। अब शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करती हैं। (ये भी पढ़ें- अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं मूव ऑन नहीं हो सकता हूं')

आइए अब आपको शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किया गया वीडियो दिखाते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 17 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान के साथ स्लाइम से खेलने की बात कर रही हैं। वीडियो में दोनों अपने हाथों में स्लाइम लिए हुए हैं। लेकिन इस खेल में एक्ट्रेस अपने बेटे से हार गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वियान का स्लाइम स्ट्रेचबल है, वहीं एक्ट्रेस का स्लाइम खींचने पर टूट जा रहा है। 

इसे शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ''अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लॉकडाउन से बेहतर कोई अवसर नहीं है, और इसका मतलब यह नहीं है कि प्यार के लम्हें हर वक्त होते हैं कभी कभी युद्ध भी होता है और आज है स्लाइम का युद्ध। मैं इसको हार गई हूं, लेकिन मैं सीखूंगी कि कैसे इसे बेहतर बनाते हैं और फिर से वियान-राज के साथ युद्ध के मैदान में उतरूंगी। हम होंगे कामयाब। कैसे इसे बनाते हैं इसके बारे में जल्द पोस्ट करूंगी।'' 

इसके पहले, 4 अप्रैल 2021 को  ईस्टर के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बहन शमिता शेट्टी और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ अपने घर में चॉकलेट पार्टी करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के शुरूआत में ही सभी हैप्पी ईस्टर चिल्लाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक टेबल पर तमाम तरह के चॉकलेट रखे हुए हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी कोरोना वायरस से बचने के तरीकों और मास्क पहनने के लिए लोगों से अपील कभी करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, वियान लकड़ी के हथौड़े से ​बॉक्स तोड़ते हैं, तो उसमें से चॉकलेट निकालते हैं और सभी उसे खाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''हम सभी की ओर से हैप्पी ईस्टर।'' (ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन ने गलती से उड़ा दिए अपने बाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार वीडियो)

वहीं, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 19 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान के साथ ट्रैम्पोलिन एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी और वियान दोनों काफी मस्ती के साथ ट्रैम्पोलिन पर कूद रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने टॉप और लेगिंग कैरी किया हुआ है और वियान व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। मां- बेटे का ये वीडियो काफी मजेदार है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, ‘बढ़ती उम्र एक ऐसी प्रक्रिया है, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। लेकिन आप एक खास उम्र पार कर चुके हैं, तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसमें बांधने वाली घिसी-पिटी बातों पर मैं यकीन नहीं करती हूं। उम्र के साथ आपकी हड्डियों, नर्व्स और मसल्स को काफी नुकसान पहुंचता है, लेकिन अपना ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए सिर्फ 3 साधारण नियमों का पालन करना होता है। 1. सही खाएं। 2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 3. ज्यादा हंसें और मुस्कुराएं। शरीर की उम्र भले ही कुछ भी हो गई हो, अगर आप दिल से जवान हैं तो कुछ भी पा सकते हैं।' (ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने मां अमृता की तरह पहना खास तरह का ब्रेसलेट, लोगों को दे रहा स्पेशल मैसेज)

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी सी फैमिली के साथ अपनी लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। तो आपको शिल्पा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमे कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात