शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में दिया बयान, कहा- 'पति की हरकतों से वाकिफ नहीं थी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

By Vidushi Gupta Last Updated: Sep 17, 2021 | 11:49:22 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके हसबैंड व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कुछ महीनों से पोर्नोग्राफी मामले में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राज पर आरोप है कि, उन्होंने अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें ऐप्स पर अपलोड किया है। इस मामले में उनकी पत्नी शिल्पा का भी नाम सामने आया था। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया है।

दरअसल, शिल्पा ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि, वो काम में बिजी होने के चलते अपने हसबैंड की हरकतों से वाकिफ नहीं थीं। शिल्पा शेट्टी का बयान, पुलिस द्वारा राज और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 15 सितंबर 2021 को मजिस्ट्रेट अदालत में दायर करीब 1500 पन्नों के आरोप पत्र का हिस्सा है। चार्जशीट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पुलिस से कहा है कि, उन्हें ‘हॉटशॉट्स’ और ‘बॉलीवुड फेम’ जैसे एप्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था, जो अश्लील कंटेंट को अपलोड करने के लिए उनके पति द्वारा यूज की जा रही थीं।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का लग्जरी घर, देखें बेडरूम से लेकर मंदिर तक की यूनिक सजावट)

शिल्पा शेट्टी के इस बयान के बाद एक्ट्रेस शेरलिन चोपड़ा ने उनके इस स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीदी ये कह रही हैं कि, उन्हें अपने पति की गलत हरकतों के बारे में पता नहीं था। दीदी ये भी कह रही हैं कि, वो अपने पति की चल और अचल संपत्तियों के बारे में भी नहीं जानती थीं। ये बयान कितना सच है, ये आप सभी खुद से समझ सकते हैं। उन्होंने इसके बाद कहा, “वैसे इसे क्या कहते हैं? येड़ा बनकर, पेड़ा खाना। है न?”

इससे पहले, शेरलिन ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि, राज ने उनसे ‘हॉटशॉट्स’ एप में काम करने के लिए बिना किसी झिझक के पूछा था। शेरलिन ने आगे बताया था कि, उन्होंने ‘आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के साथ ‘द शेरलिन चोपड़ा एप’ नामक एक मोबाइल एप बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस कंपनी के डायरेक्टर्स सौरभ कुशवाहा और राज कुंद्रा थे। उन्होंने ये भी दावा किया था कि, समझौते के अनुसार उन्हें इसका 50 प्रतिशत मुनाफा मिलना था, लेकिन एक्ट्रेस को अपना हिस्सा कभी नहीं मिला।

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने शिल्पा को गिफ्ट की हैं ये 5 महंगी चीजें, प्राइवेट जेट से डायमंड रिंग हैं इसमें शामिल)

एक अन्य गवाह सेजल शाह ने पुलिस को बताया था कि, उन्होंने मार्च 2020 के लॉकडाउन में ‘हॉट्शॉट्स’ एप के लिए तीन फिल्में बनाई थीं। इसके बाद इस केस के आरोपी यश ठाकुर ने उन्हें एक मूवी में काम करने के लिए कहा था, जिसे वो एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक होने का दावा कर रहे थे। सेजल को ये कहा गया था कि, इसमें काफी बोल्ड सीन होंगे, लेकिन फिल्म को भारत में नहीं दिखाया जायेगा। उन्होंने ये भी दावा किया कि, इस फिल्म को भारत में दिखाया गया था और जब उन्होंने इसमें से बोल्ड सीन हटाने के लिए कहा था, तो ठाकुर ने उन्हें मना कर दिया था।

फिलहाल, अब ये केस क्या नया मोड़ लेता है, ये तो वक्त ही बताएगा। तो शिल्पा के स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना