हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' के प्रैक्टिस मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में स्पॉट किया गया, जहां वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी दूसरी बार पिता बनने के लिए तैयार हैं। उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपने दूसरे बेबी की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में, उन्हें 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया, जहां वह कैजुअल लुक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
खूबसूरत श्लोका मेहता एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शानदार मैटरनिटी फैशन गोल्स दे रही हैं। 30 अप्रैल 2023 को उन्हें अपनी सासू मां नीता अंबानी की 'आईपीएल' टीम 'मुंबई इंडियंस' के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान 'वानखेड़े स्टेडियम' में देखा गया, जहां वह सिंपल और कंफर्टेबल लुक में नजर आईं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑरेंज कलर की कंफर्टेबल पैंट के साथ एक सफेद पेप्लम टॉप पेयर किया था। अपने लुक को बिना मेकअप, खुले बालों और ऑरेंज कलर की सैंडल के साथ कंप्लीट करते हुए श्लोका बेहद प्यारी लग रही थीं। हालांकि, यह उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी में चार-चांद लगा रहा था।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी अपनी दादी नीता अंबानी की आंखों का तारा हैं, जिसका सबूत अक्सर मिल ही जाता है। पृथ्वी को भी प्रैक्टिस मैच के दौरान अपने पैरेंट्स के साथ स्टेडियम में देखा गया, जहां वह इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि, यह उनकी दादी नीता थीं, जो लगातार उन्हें संभालती हुई नजर आईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीता अपने पोते का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पृथ्वी हैं कि वह उन्हें अपना हाथ पकड़ने ही नहीं दे रहे हैं।
आउटिंग के लिए नीता अंबानी के लुक की बात करें, तो वह पिंक कलर के सूती सलवार-सूट में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, आकाश ने सफेद पैंट के साथ लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी और उनके बेटे पृथ्वी डेनिम पैंट के साथ धारीदार टी-शर्ट में क्यूट लग रहे थे।
इससे पहले, जब श्लोका को 22 अप्रैल 2023 को 'मुंबई इंडियंस' बनाम 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए 'आईपीएल' मैच के दौरान देखा गया था, तब वह ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में नजर आई थीं। नो मेकअप लुक में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला था कि श्लोका की कॉटन पोपलिन ड्रेस लेबल 'Apiece Apart' से थी और इसकी कीमत 295 अमेरिकी डॉलर यानी 24,202 रुपए थी। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। कपल को एक बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का आशीर्वाद प्राप्त है, जो 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए हैं। पृथ्वी के दूसरे बर्थडे की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, श्लोका का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।