प्रेग्नेंट Shloka Mehta 24,000 रुपए की ब्लू मिनी ड्रेस में आईं नजर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता 22 अप्रैल 2023 को 'मुंबई इंडियंस' बनाम 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए लेटेस्ट आईपीएल मैच में दिखाई दीं। आइए आपको उनके लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट Shloka Mehta 24,000 रुपए की ब्लू मिनी ड्रेस में आईं नजर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) एक रियल फैशनिस्टा हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह अपने मैटरनिटी फैशन से लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने अपने जीवन के प्यार आकाश अंबानी से शादी की है और उन्हें एक बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी का आशीर्वाद प्राप्त है।

वर्तमान में श्लोका अपने दूसरे बच्चे के साथ गर्भवती हैं और अक्सर सभी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फैशन गोल्स दे रही हैं। 22 अप्रैल 2023 को श्लोका 'मुंबई इंडियंस' बनाम 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए लेटेस्ट आईपीएल मैच में दिखाई दीं। इस दौरान उनके आउटफिट ने हमारा ध्यान खींचा।

shloka

श्लोका मेहता ने मिनी कॉटन ड्रेस में दिया समर फैशन गोल

दरअसल, 22 अप्रैल 2023 को 'मुंबई इंडियंस' बनाम 'पंजाब किंग्स' के बीच खेले गए आईपीएल मैच की कुछ झलकियों में श्लोका मेहता ब्लू कलर की कॉटन की मिनी ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने बिना मेकअप के अपने लुक को कंप्लीट किया था और शुरुआत में अपने बालों को खुला रखा था। बाद में मैच की एक और झलक में उनके बाल पोनीटेल में बंधे नजर आए। वह नेचुरल लग रही थीं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

shloka

श्लोका मेहता की कॉटन पॉपलिन ड्रेस की कीमत 24,000 रुपए

कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि श्लोका मेहता की कॉटन पॉपलिन ड्रेस लेबल 'Apiece Apart' की थी। आरामदायक फिटिंग के साथ ड्रेस टाई-डाइड प्रिंट में है। ये वास्तव में गर्मियों के लिए बेहद परफेक्ट है। इसकी कीमत 295 अमेरिकी डॉलर यानी 24,202 रुपए है।

shloka

जब श्लोका ने दूसरी प्रेग्नेंसी में पहली बार फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

31 मार्च 2023 को अंबानी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' लॉन्च किया था, जो उनके 'Jio वर्ल्ड सेंटर' के अंदर स्थित है। इवेंट के लिए आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने विंटेज साड़ी पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

shloka mehta

उन्होंने येलो कलर की साड़ी को एक कंट्रास्टिंग ब्लाउज और एक शॉल की तरह लिपटी रेशमी दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स, मांग टीका और चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

जब श्लोका मेहता ने ऑर्गेंज़ा ड्रेस में फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

2 अप्रैल 2023 को 'NMACC' लॉन्चिंग इवेंट के तीसरे दिन के लिए श्लोका मेहता ने जाने-माने डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन की बेज रंग की ऑर्गेंज़ा ड्रेस पहनी थी। श्लोका ने अपने लुक को डायमंड डैंगलर्स, एक स्टेटमेंट रिंग और सिल्वर कलर के सैंडल से पूरा किया था।

shloka mehta

उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और ब्लश्ड चीक्स् उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। इसके अलावा, वह कैमरे के लिए पोज देते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने 'NMACC' में बिखेरा था जलवा, सभी लुक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम आईपीएल मैच के लिए श्लोका के लुक से मंत्रमुग्ध हैं। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.