श्रद्धा आर्या ने पति राहुल से वीडियो कॉल पर की बात, हसबैंड के नाम की फेक ID देख भड़कीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में, अपने पति राहुल के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात की है। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 10, 2022 | 14:07:08 IST

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में पर वापस चले गए थे। हालांकि, बीते दिनों श्रद्धा अपने पति राहुल के साथ हनीमून पर गई थीं। अब वह मुंबई वापस आ गई हैं। इस बीच हाल ही में, वह ​पति राहुल के ​साथ वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं। 

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'आप कमाल के डैड हैं')

पहले तो ये जान लीजिए कि, बीते दिन श्रद्धा आर्या ने अपने पति राहुल नागल के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट को देखने के बाद अपने फैंस को अलर्ट किया था। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति के नाम पर बनी फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लोगों को बताया था कि, उनके पति इंस्टाग्राम पर नहीं हैं। फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा था, 'प्लीज इस बात को फैलाओ। जो भी इस शख्स को मेरा पति समझकर फॉलो कर रहा है, तुरंत अनफॉलो कर दे। यह कोई और है, जो मेरे पति का बहरूपिया बनकर यहां है। मेरे पति न तो इंस्टाग्राम पर हैं और न ही किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर।'

(ये भी पढ़ें- हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड ने सलमान खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की अपने पति से वीडियो कॉल की एक झलक। दरअसल, 10 जनवरी 2022 को श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पति राहुल के साथ वीडियो कॉल की एक झलक शेयर की है। फोटो पर एक्ट्रेस ने 'दिल' बनाया हुआ है। वीडियो कॉल में राहुल ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, श्रद्धा आर्या कुछ हफ्ते पहले ही पति राहुल नागल के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। वहां से उन्होंने साथ में ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं। 5 जनवरी 2022 को श्रद्धा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मालदीव में अपने पति के साथ बिताए गए प्यार भरे पलों को संजोया था। श्रद्धा इस क्लिप में राहुल के साथ मिलकर खूब मस्ती करती नजर आ रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "क्या हम अच्छे समय में वापस जा सकते हैं ?! #Us #SkipToTheGoodPart #SAN।"

(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, मीका सिंह से पहली बार मिलने पर लगी थी रोने, कॉमेडियन ने बताई वजह)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, श्रद्धा आर्या अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बेहद अच्छे से मैनेज करना जानती हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'