'फादर्स-डे' के मौके पर टीवी एक्टर राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ कभी भी 'फादर्स-डे' नहीं मनाने के बारे में बात करते हुए अपना दर्द बयां किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और राजा चौधरी (Raja Chaudhary) साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ वर्षों के वैवाहिक आनंद के बाद दोनों ने साल 2012 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उनका तलाक सौहार्दपूर्ण नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजा और श्वेता को काफी कुछ सहना पड़ा था। इस बीच उनकी बेटी पलक तिवारी को भी अपने माता-पिता के अलगाव के उथल-पुथल का सामना करना पड़ा था।
लेकिन ऐसा लगता है कि, जैसे पलक ने अपने पिता राजा के साथ अपने संबंधो को ठीक कर लिया है। उन्होंने बीती बातों को भुला दिया है। मार्च 2021 में राजा आखिरकार तेरह साल बाद अपनी बेटी पलक से मिले थे, जिसके बाद वह वापस मुंबई शिफ्ट हो गए थे, क्योंकि वह अपनी बेटी पलक के साथ अधिक समय बिताना चाहते थे।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने गोदभराई की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, बोलीं- 'अब बेबी आने वाला है')
'बॉलीवुडशादीज' के साथ एक विशेष बातचीत में राजा चौधरी ने बेटी पलक तिवारी के साथ किसी भी अवसर को मनाने का मौका नहीं मिलने पर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि, जब वह सात साल की थीं, तब वह पलक से अलग हो गए थे। उन्हें कभी भी 'फादर्स डे' मनाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, "जब पलक लगभग सात साल की थी, तब मैं अलग हो गया था, मेरे पास उसकी तस्वीरें हैं, मैं उन्हें देखता हूं और इस बात से थोड़ा दुखी होता हूं कि, हम एक साथ कुछ भी नहीं मनाते हैं, पलक ने कभी मेरे साथ कोई फादर्स डे नहीं मनाया।"
राजा ने आगे बताया कि, शनिवार को उनके लिए 'डैडी डे' हुआ करता था। इसके बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "हमारा हर शनिवार को डैडी डे होता था। मुझे शनिवार की याद आती है, लेकिन अब वह काम कर रही है और अपने सपनों को पूरा करने में व्यस्त है। मैं पलक के शेड्यूल में आखिरी व्यक्ति हूं, जिस पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।"
हमने राजा से उनकी बेटी पलक के साथ बिताई उनकी पसंदीदा यादों के बारे में पूछा, जो उनके दिल को छू गई हो। इस पर प्यारे डैडी ने खुलासा किया कि, उन्हें हर छोटी-छोटी बात याद है। जिस दिन से उन्होंने पलक का हाथ थामा था और उस दिन तक, जब वे अलग हो गए थे और फिर मिले थे, उन्हें यह सब याद है। राजा ने कहा, "पलक की हर याद मेरे दिल के करीब है। जिस दिन से मैंने उसे अपने हाथों में लिया था और मैंने उसे देखा था, उस दिन तक, जब हम अलग हो गए और फिर मिले और वह हर समय मेरे चारों ओर है, उसके लिए धन्यवाद।"
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग मालदीव में की थी साइकिलिंग, शेयर किया प्यारा वीडियो)
आगे की बातचीत में राजा ने खुलासा किया कि, वह चाहते हैं कि, वह अपनी बेटी के साथ 'फादर्स डे' मना सकें, लेकिन वह जानते हैं कि, ऐसा कभी नहीं होगा। फिलहाल, हमें उम्मीद है कि, राजा को पलक के साथ 'फादर्स डे' मनाने का मौका मिलेगा। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।