हाल ही में, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह ने पत्नी चरण कौर की डिलीवरी के बाद न्यूबोर्न बेटे संग उनका पहला वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने 17 मार्च 2024 को अपने दूसरे बेटे के जन्म की घोषणा करके लाखों फैंस को खुश कर दिया। यह खबर वाकई दिवंगत सिंगर के फैंस और उनके परिवार के लिए बेहद खुश कर देने वाली है, क्योंकि इसने उन माता-पिता को एक नई शुरुआत दी, जो अपने 28 वर्षीय बेटे के दुखद निधन पर शोक मना रहे थे। अब, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद पहला वीडियो शेयर किया है।
17 मार्च 2024 को बलकौर सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने जीवन के सबसे खुशी के दिन का एक वीडियो साझा किया। क्लिप की शुरुआत बलकौर सिंह द्वारा नवजात शिशु को गोद में लिए जाने से हुई। बाद में हम उनकी पत्नी चरण कौर को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देख सकते हैं, जब वह पहली बार अपने बेटे का चेहरा देख रही थीं। यह उन माता-पिता के लिए एक भावनात्मक क्षण था, जो अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुज़रे हैं।
वीडियो में आगे हम बलकौर सिंह को अपने बेटे को चम्मच से दूध पिलाते हुए देख सकते हैं, जो एक बेहद प्यारा पल था। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. रजनी जिंदल का दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके बेटे को जन्म देने के सपने को साकार करने में उनकी मदद की।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
17 मार्च 2024 को सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर पोस्ट की। फोटो में बलकौर सिंह ने एक बच्चे को गोद में ले रखा है, जो आराम से सो रहा है। हम उनके पीछे दिवंगत सिंगर सिद्धू की तस्वीर देख सकते हैं, जिस पर लिखा था, 'लीजेंड्स कभी नहीं मरते'। इसके अलावा, हम बच्चे के आगमन का जश्न मनाने के लिए एक केक भी देख सकते हैं। तस्वीर के साथ बलकौर सिंह ने गुरुमुखी में एक हार्दिक नोट भी लिखा। उन्होंने उन लाखों लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो शुभदीप उर्फ़ सिद्धू मूसे वाला को पसंद करते थे।
सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी अनसुनी बातें: विवादों से रहा है नाता, तय किया सिंगर से नेता बनने तक का सफर, पढ़ें पूरी स्टोरी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की दुखद मौत ने दुनिया भर के सभी लोगों को दुखी कर दिया था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसे वाला की उनके गांव में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ कहीं जा रहे थे। उनके फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह दुखद घटना पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी गायक सहित 424 लोगों से सुरक्षा वापस लेने के बाद हुई थी।
Sidhu Moose Wala की मंगेतर Amandeep Kaur कभी नहीं करेंगी शादी! जानें उनकी 'शेरशाह' जैसी लव स्टोरी
फिलहाल, बलकौर सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।