प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए एकदम तैयार हैं। वह अपने तीसरे टाइमेस्टर में हैं। सोनम कपूर ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को साझा करती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी और अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। मार्च 2022 में सोनम ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर बेहद स्टाइलिश अवतार में शेयर किया था। उन्होंने पति आनंद के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
(ये भी पढ़ें- सारा ने जान्हवी संग केदारनाथ यात्रा का भयानक अनुभव किया शेयर, कहा- 'बचने का कोई रास्ता नहीं था')
अब आपको सोनम का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, 14 जुलाई 2022 को सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। सोनम ने ड्रामेटिक स्लीव्स के साथ पीले रंग की शानदार ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डेवी शीन मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और अपने बालों को सॉफ्ट बीच वेव्स में स्टाइल किया था। वीडियो में वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि, सोनम कपूर लंदन से मुंबई वापस आ गई हैं। उनके माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी बेटी की गोद भराई की तैयारियों में लगे हुए हैं। कपूर परिवार सोनम के लिए 17 जुलाई 2022 को एक भव्य गोद भराई सेरेमनी आयोजित कर रहा है। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री से कई दिग्गज एक्ट्रेसेस शामिल होंगी, जिनमें स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल हैं।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग सेलिब्रेट की 6 मंथ एनिवर्सरी, फोटोज में दिखा कपल का प्यार)
फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर की गोद भराई सेरेमनी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।