सोनम कपूर बनीं मांः बेटे को दिया जन्म, नीतू कपूर ने अनिल और सुनीता को दी बधाई

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Aug 20, 2022 | 16:36:04 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जितना अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, उतना ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्हें इंडस्ट्री की 'फैशनिस्टा' के रूप में भी जाना जाता है। हाल ही में, उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि सोनम कपूर ने कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। साल 2016 में आई फिल्म 'नीरजा' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट थी। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का 'नेशनल अवार्ड' मिला था। इस फिल्म में उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि, अपने हिट करियर के बीच एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड आंनद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी, जिससे हर कोई हैरान था। आंनद लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गई थीं। अब ये परिवार एक बच्चे के साथ पूरा हो गया है।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने लैविश बेडरूम की दिखाई झलक, इस आलीशान घर में रहती हैं एक्ट्रेस)

अब बात करते हैं सोनम के बेबी की। दरअसल, नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक नोट शेयर करके सोनम कपूर के मां बनने की जानकारी दी है। नोट में लिखा है, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।'' इसी नोट को कई सेलेब्स भी शेयर करके कपल को बधाई दे रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने हाई-वेस्ट ट्राउजर्स के साथ पहना 1.2 लाख रुपए का टॉप, रिपीट किया लुक)

बता दें कि, 22 मार्च 2022 की सुबह सोनम ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। इस खुशखबरी को सुन हर कोई उन्हें बधाई देने लगा था। फैंस और उनका परिवार उनके आने वाले बच्चे का इंतजार करने लगे थे। आखिरकार वो दिन आ गया, जब एक्ट्रेस मां बन गई हैं।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से मोनोक्रोम फोटोज की एक सीरीज शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति आनंद की गोद में लेटी दिख रही थीं और बेबी बंप पर हाथ रखे हुए थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" 

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के प्ले टाइम मोमेंट्स को किया कैप्चर, बैलून राइड करते दिखे लाडले)

फिलहाल, हम भी सोनम को मां बनने की बधाई देते हैं।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना