बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान होने वाली मां बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मार्च 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और तब से वह इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। इन दिनों सोनम मुंबई में हैं और हाल ही में उन्हें अपने पति के साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।
सोनम कपूर के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता आहूजा ने अपनी लाडली के लिए बोहेमियन-थीम वाली गोद भराई की योजना बनाई थी, जिसे महामारी के कारण कैंसिल कर दिया गया था। परिवार के एक करीबी सूत्र ने ‘ई-टाइम्स’ को बताया था कि, कई मेहमानों को कस्टमाइज्ड हैम्पर्स और इनविटेशन कार्ड पहले ही भेजे जा चुके थे, लेकिन महामारी के कारण इसे कैंसिल करना पड़ा।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज!)
हालांकि, भले ही सोनम की गोद भराई को कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन मुंबई में कपूर परिवार ने सेलिब्रिटीज के लिए एक लंच का आयोजन किया था। रानी मुखर्जी से फराह खान तक इस गेट-टूगेदर में शामिल हुईं। इस बीच सोनम कपूर को अपने पति आनंद आहूजा के साथ बहन रिया कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। होने वाली मां ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने डेवी मेकअप, विंग्ड आईलाइनर और वेवी ओपन हेयरडू के साथ अपने लुक को पूरा किया था। रिया के घर में जाने से पहले कपल ने पैपराजी को पोज भी दिया था।
इससे पहले, 14 जुलाई 2022 को सोनम कपूर पीले रंग की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई थीं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को हाफ क्लच किया था और मास्क पहना हुआ था।
(ये भी पढ़ें- पति रणबीर संग इंस्टा लाइव पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, प्रेग्नेंसी ग्लो भी आया नजर)
फिलहाल, सोनम कपूर का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।