पति रणबीर संग इंस्टा लाइव पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया, प्रेग्नेंसी ग्लो भी आया नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अपने पति रणबीर कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पति रणबीर संग इंस्टा लाइव पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया, प्रेग्नेंसी ग्लो भी आया नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह अपने पति रणबीर कपूर (Ranbi Kapoor) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रमोट भी कर रही हैं। हाल ही में, आलिया पति रणबीर के साथ सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

Alia Ranbir

पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को अपने सगे-संबंधियों के बीच शादी रचाई थी। फिर शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी, जो उनके परिवार और फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी थी। फोटो में आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं और वह व उनके पति रणबीर सोनोग्राफी पर अपने बच्चे को निहार रहे थे, जिसे हार्ट इमोजी के साथ छुपाया गया था।

(ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' फेम अनेरी वजानी ने एक्टर मिश्कत वर्मा संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं प्यार में हूं')

Alia Ranbir

17 जुलाई 2022 को आलिया अपने पति रणबीर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ की रिलीज़ के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। अपने इंस्टा लाइव के दौरान इस कपल ने कई क्यूट मोमेंट्स से फैंल का दिल जीता। हालांकि, यह आलिया का प्रेग्नेंसी ग्लो था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। वीडियो में पीले रंग की जैकेट और नीले रंग की ड्रेस के साथ वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। यहां देखें वो वीडियो।

इससे पहले आलिया ने अपने घर की खूबसूरत बालकनी की झलक दिखाई थी। उनकी बालकनी में एक खूबसूरत झूला था, जिस पर हम निर्देशक अयान मुखर्जी को आराम करते हुए देख सकते हैं। दूसरी ओर रणबीर एक आरामदायक कुर्सी पर बैठे हुए थे। उनकी बालकनी में एक प्यारा गोल मेज और प्राइवेसी के लिए पर्दे लगे थे।

Ranbir Kapoor

Aryan Mukherji

Ranbir Kapoor House

(ये भी पढ़ें- ललित मोदी संग सुष्मिता सेन के रिश्ते पर तसलीमा नसरीन ने उठाए सवाल, पूछा- ‘क्या पैसे के लिए बिक गईं?’)

फिलहाल, आपको रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.