हाल ही में, सुहाना खान ने अपने इंस्टा हैंडल से भाई अबराम की एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने भाई आर्यन खान के साथ एक क्रिकेट इवेंट में शिरकत करने के बाद सुर्खियां बटोरीं। इस कार्यक्रम में भाई-बहन की जोड़ी को अपने पिता का प्रतिनिधित्व करते देखा गया। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
7 मार्च 2022 को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने छोटे भाई अबराम के चिल टाइम की एक झलक शेयर की है। इस फोटो में अबराम आईपैड पर एक वीडियो गेम खेलने में व्यस्त दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके डॉगी को एक कुर्सी पर सोते हुए और बालकनी का लुभावनी दृश्य भी दिखाया गया है। उन्होंने बिना किसी इमोजी या कैप्शन के तस्वीर साझा की है। यहां देखें फोटो।
(ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने GF त्रिवेणी बर्मन से की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन)
इस बीच, सुहाना ने हाल ही में अपनी खूबसूरत साड़ी में तस्वीर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने एक फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा की लाल साड़ी पहनी थी। उनकी खास दोस्त शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा ने उनके ट्रेडिशनल लुक को खूब पसंद किया था।
सुहाना अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं। 8 अक्टूबर 2021 को सुहाना ने अपनी मां गौरी खान के 51वें बर्थडे पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। सुहाना ने 90 के दशक के एक पुराने फोटोशूट से मां गौरी और पिता शाहरुख खान की एक तस्वीर साझा की थी। इसे शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मां।" इसके साथ ही उन्होंने दिल की एक इमोजी भी बनाई थी।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बच्चों मीशा और जैन का क्यूट वीडियो किया शेयर, झूला झूलते दिखे भाई-बहन)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुहाना कथित तौर पर जोया अख्तर की 'द आर्ची' के हिंदी रूपांतरण के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। दूसरी ओर उनके पिता शाहरुख खान हाल ही में फिल्म 'पठान' के लिए स्पेन के लिए रवाना हुए हैं।
फिलहाल, हमें तो अबराम की ये तस्वीर काफी पसंद आई। वैसे आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।