यहां हम आपको साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक फैन से शादी की है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय वर्ल्ड लेवल पर फेमस कॉलीवुड सितारों में से एक हैं, जिन्हें 'थलापति विजय' (Thalapathy Vijay) के नाम से जाना जाता है। 'प्रियमुदन', 'अज़गिया तमिल मागा', 'घिल्ली', 'थेरी', 'मार्सल', 'सरकार', 'बिगिल', 'मास्टर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग, एक्शन और डांस का जलवा दिखाकर विजय दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं।
हालांकि, बहुत से लोग थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) की प्रेम कहानी के बारे में नहीं जानते होंगे। विजय और संगीता की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक, यहां हम आपको उनके बारे में वह सब बताने जा रहे हैं, जो आप जानने की इच्छा रखते हैं।
22 जून 1974 को मद्रास में जन्मे जोसेफ विजय चन्द्रशेखर उर्फ विजय के पिता एस.ए. चन्द्रशेखर एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं और उनकी मां शोभा अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। विजय ने महज 10 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद, फिल्म 'नालैया थीरपू' (1992) से उन्होंने बतौर लीड अपनी जर्नी शुरू की थी।
थलापति विजय की पहली हिट फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' (Poove Unakkaga) थी और यही फिल्म उनके और संगीता के मिलने का कारण बनी। दरअसल, 'पूवे उनाक्कागा' की सफलता के बाद, विजय चेन्नई में फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस शूटिंग के दौरान, उनकी एक फीमेल फैन उनके पास आई थी और 'पूवे उनाक्कागा' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए विजय की सराहना की भी थी और वह फैन कोई और नहीं, बल्कि ब्रिटेन में बसे श्रीलंका के एक प्रमुख तमिल बिजनेसमैन की बेटी संगीता सोर्नालिंगम थीं।
इसके बाद, विजय ने संगीता को अपने घर पर अपने पैरेंट्स के साथ खाने पर बुलाया और संगीता ने बिना देर लगाते हुए इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। यह संगीता और विजय के पैरेंट्स की पहली मुलाकात थी। हालांकि, विजय ने एक बार फिर उन्हें अपने घर पर बुलाया और जब वह वहां गईं, तो विजय के पिता एस.ए.चंद्रशेखर ने संगीता से सीधे पूछा था कि क्या वह उनके बेटे की जीवन साथी और उनकी बहू बनने में दिलचस्पी रखती हैं। संगीता ने इसका जवाब 'हां' में दिया था। वहीं, विजय ने भी इस रिश्ते के लिए हां कर दी थी।
विजय और संगीता सोर्नालिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। जहां विजय ईसाई हैं, तो वहीं संगीता हिंदू हैं। इसलिए कपल ने एक हिंदू विवाह करने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई में एक ग्लैमरस रिसेप्शन हुआ था। संगीता और विजय की शादी आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार शादियों में से एक है, क्योंकि यह एक स्टार और एक फैन की शादी थी। अल्लू अर्जुन से विजय तक: इन साउथ इंडियन एक्टर्स ने अमीर बिजनेसमैन की बेटियों से की है शादी, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विजय और संगीता ने 26 अगस्त 2000 को अपने पहले बच्चे जेसन संजय विजय के साथ पैरेंटहुड को एक्सेप्ट किया था। इसके बाद, उन्हें बेटी दिव्या साशा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके बेटे जेसन फिल्म डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, जो फिलहाल कनाडा में फिल्म निर्माण की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी दिव्या 2016 की अपने पिता की फिल्म 'थेरी' में दिखाई दी थीं।
साउथ सुपरस्टार विजय कॉलीवुड के सबसे महंगे और डिमांड वाले सितारों में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें, तो 'जीक्यू इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की नेट वर्थ 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 461 करोड़ रुपए है। वह साल में 120 करोड़ से 150 करोड़ रुपए तक कमाते हैं। विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सलाना 10 से 12 करोड़ रुपए कमाते हैं। वहीं, एक फिल्म के लिए अमूमन 60 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि, 'बीस्ट' फिल्म के लिए उन्होंने पूरे 100 करोड़ बतौर फीस लिए थे।
फिलहाल, आपको विजय के बारे में ये जानकारियां कैसी लगीं? हमें कमेंट जरूर बताएं।