हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पिंक लहंगा पहना था। आइए आपको उनका ब्राइडल लुक दिखाते हैं।
शादी एक ऐसा समारोह है, जिसमें फन, फूड और फैशन सबकुछ होता है। हालांकि, शादी में हर किसी की नजर दुल्हन और उसके ड्रेस पर ही होती है। यही कारण है कि हर दुल्हन अपने इस खास दिन पर बेस्ट आउटफिट चुनना चाहती है, लेकिन जब दुल्हन के फैशन की बात आती है, तो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का नाम हर दुल्हन के दिमाग में एक बार जरूर आता है।
हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जो मनीष मल्होत्रा के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह अपनी शादी के दौरान एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। दुल्हन सृष्टि बंसल ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से डस्टी पिंक लहंगे को चुना था। उनके लहंगे में अनोखे स्टोन की कढ़ाई हुई थी। साथ ही लाखों सीक्विन लगे थे। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग हैवी एम्बेलिश्ड चोली और जाल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दुपट्टे में चौड़े बॉर्डर के साथ-साथ हेमलाइन पर कुछ गोल्डन धागों का काम किया गया था।
सृष्टि ने अपने लुक को यूनिक डायमंड ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था, जिसमें एक सुंदर नेकपीस, फ्लोरल नथ, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, सिंगल-टियर माथा पट्टी और गुलाबी चूड़ियां शामिल थीं। अपने इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक की बात करें तो, उन्होंने लाइट फाउंडेशन, हाइलाइटेड गाल, ग्लिटरी पिंक आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर के साथ बोल्ड आई, ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक और स्टोन बिंदी का चयन किया था।
सृष्टि के दूल्हे शगुन अग्रवाल की बात करें तो, उन्होंने एक क्रीम कलर की पगड़ी, मैचिंग बंदगला सूट के साथ रेड एंड व्हाइट कलर की दोशाला पहनी थी। इस लुक में वो काफी जच रहे थे। साथ में ये कपल बेहद प्यारा लग रहा था। अगर आप भी सृष्टि की तरह अपनी शादी में पिंक लहंगा ट्राई करना चाहती हैं, तो मनीष मल्होत्रा के पिंक लहंगों का कलेक्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो सृष्टि का लुक बेहद प्यारा लगा। आपको कपल का लुक और तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।