बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी ने एक्टर के साथ उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
विद्युत जामवाल बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन और एक्टिंग के लिए फेमस हैं। मगर, वर्तमान समय में एक्शन हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बने हुए हैं। 3 महीने पहले एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) संग अचानक सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।
13 सितंबर 2021 को एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी। शेयर की गई पहली फोटो में वह नंदिता के साथ एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो ताज महल के सामने की है, जिसमें दोनों ताज की तरफ देखते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा था, ''कमांडो स्टाइल में किया।"
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने, रोमांटिक होता दिखा कपल)
वहीं, आज यानी 11 दिसंबर 2021 को एक्टर ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। अपने स्पेशल दिन को उन्होंने अपनी होने वाली वाइफ के साथ मिस्त्र में सेलिब्रेट किया है। विद्युत जामवाल की मंगेतर ने इस स्पेशल मोमेंट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। नंदिता ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, माई लव..माई लाइफ।" नंदिता ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो विद्युत के हाथों में हाथ डाले मिस्त्र में पिरामिड्स के बीच पोज देते देखी जा सकती हैं।
इसके अलावा नंदिता ने विद्युत के इस स्पेशल डे पर उनके लिए खास तरह का केक ऑर्डर किया था। केक पर मिस्त्र के पिरामिड का शेप बना हुआ था और लिखा था 'हैप्पी बर्थडे विद्युत'। विद्युत का ये बर्थडे देख काफी यूनिक लग रहा था।
(ये भी पढ़ें- रितेश ने राखी सावंत को किया किस, फेक शादी की खबरों के बीच 'बिग बॉस' के घर में रोमांटिक दिखा कपल)
05 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नंदिता महतानी ने मंगेतर विद्युत जामवाल के साथ दिवाली नाइट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों को एक साथ घर के अलग-अलग हिस्सों में पोज देते देखा जा सकता है। कपल ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "प्यार और रोशनी। हैप्पी दिवाली।"
हाल ही में, 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए विद्युत ने बताया था कि, वह इस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर को एन्जॉय कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा था कि, उनको जिंदगी से जो कुछ भी मिल रहा है , उसे खुले हाथों से गले लगा रहे हैं। नंदिता से सगाई करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, वह किसी को कमिट करना चाहते थे और वह इससे काफी खुश हैं।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन बनने की तैयारी में जुटीं अंकिता लोखंडे, BF विक्की जैन संग शादी के फंक्शन जल्द होंगे शुरू)
फिलहाल, हम भी विद्युत को जन्मदिन की ढेरों बधाई देते हैं। आपको विद्युत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।