Vineeta Singh ने 'Shark Tank India' में अपने ब्रांड 'SUGAR' के लिए ली 5 करोड़ की फंडिंग, हुईं ट्रोल

हाल ही में, 'शुगर' कॉस्मेटिक्स की सीईओ और 'शार्क टैंक इंडिया 2' की जज विनीता सिंह ने रियलिटी शो में अपने ब्रांड के लिए 5 करोड़ रुपए की फंडिंग हासिल की। हालांकि, इसके लिए वह ट्रोल हो गई हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Mar 14, 2023 | 16:30:02 IST

पॉपुलर बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन जनवरी 2023 में शुरू हुआ था और तब से सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शक इस शो को इसके अलग और यूनिक कॉन्सेप्ट के अलावा शो में आने वाले एंटरप्रेन्योर की दमदार पिच की वजह से भी पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार शो और इसके जजेस को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा है और ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, इस बार शो की जज और 'SUGAR' कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh) ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। 

'शार्क टैंक इंडिया 2' में विनीता ने अपने ब्रांड 'SUGAR' को किया पेश

'शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2' के हालिया एपिसोड में शो के जजों में से एक विनीता सिंह, जो 'SUGAR' कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और सीईओ हैं, उन्होंने बिजनेस रियलिटी शो में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड को अपने साथी जजों के सामने पेश किया। उनके साथ उनके पति कौशिक मुखर्जी भी थे और दोनों ने एक दिलचस्प पिच दी, जिसने शार्क्स को काफी इम्प्रेस भी किया। विनीता और उनके पति कौशिक आखिरकार 5 करोड़ रुपए की फंडिंग लेने में कामयाब रहे, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। 

'SUGAR' कॉस्मेटिक्स के लिए विनीता सिंह की पिच

अपनी पिच के दौरान, विनीता सिंह ने बात की कि कैसे हमारे देश में ब्यूटी इंडस्ट्री ग्रो कर रही है और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे महिलाएं ज्यादा इंडिपेंडेंट हो रही हैं। इसी पर विस्तार से बात करते हुए विनीता ने बताया कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए महिलाओं की पसंद भी बदल रही है, क्योंकि उन पर एक निश्चित तरीके से दिखने का सामाजिक दबाव है। हालांकि, उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि महिलाएं हमेशा आलोचना और निगेटिव कमेंट्स के रडार पर रहती हैं, इसलिए वह उनके लिए एक कॉस्मेटिक रेंज पेश करना चाहती थीं, ताकि वे अपने लुक को गर्व के साथ फ्लॉन्ट कर सकें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विनीता सिंह और उनके पति कौशिक ने इंडियन स्किन टोन के लिए अपने ब्रांड की उपयुक्तता पर भी चर्चा की और खुलासा किया कि इस लेवल तक आने के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया। अपने उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए दोनों ने साझा किया कि पिछले 10 वर्षों से उनकी कंपनी कठिन दौर से गुजर रही है। इस बीच, कौशिक ने शार्क से यह भी कहा कि 'SUGAR' कॉस्मेटिक्स को अंतिम रूप देने के लिए वे ब्रांड का नाम 'किकैस कॉस्मेटिक' रखना चाहते थे। अंत में, कपल ने शार्क्स से 2 प्रतिशत इक्विटी के लिए एक करोड़ रुपए की फंडिंग की डिमांड की। 

विनीता सिंह को साथी शार्क से मिली 5 करोड़ की डील

विनीता के बिजनेस आइडिया से इम्प्रेस होकर सभी शार्क ने कपल की सराहना की कि कैसे वे कठिन समय से बचे रहे और सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मुनाफा कमाने की कोशिश की। उन्होंने साथी शार्क विनीता सिंह के साथ मजाक भी किया और कहा कि एक दिन वह अन्य शार्क के साथ सीट साझा करेंगी। अंत में, सभी शार्क ने विनीता को 5 प्रतिशत एक्विटी के लिए 5 करोड़ रुपए के निवेश पर एक डील की। 'शार्क टैंक इंडिया' के जजेस की नेट वर्थ: अमन गुप्ता से नमिता थापर तक, जानें सभी की कुल संपत्ति

अपने शो में फंडिंग लेने के लिए ट्रोल हुईं विनीता

विनीता का आइडिया जहां शो के सभी जजों को काफी पसंद आया, वहीं नेटिजंस ने इसके लिए विनीता की खूब आलोचना की। नेटिजंस ने शो में अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए विनीता को खूब खरी-खोटी सुनाई और शो में बहुत ज्यादा ड्रामा क्रिएट करने के लिए शो के मेकर्स की भी जमकर खिंचाई की। एक ने कमेंट में लिखा, 'एकता कपूर का ड्रामा है अब ये शो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'नौटंकी।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

जानकारी के लिए बता दें कि 'शार्क टैंक इंडिया 2' की जूरी में छह जज हैं, जिनमें विनीता सिंह, अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, अमित जैन और नमिता थापर शामिल हैं।

फिलहाल, शो में अपने ब्रांड के लिए फंडिंग लेने पर हुई विनीता की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना