दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी मां रामसरनी कपूर एक्टर को कोख में ही मारना चाहती थीं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था। उनके अभिनय, स्टाइल और डांस के सभी दीवाने थे। बेशक वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं और उनकी सभी फिल्में देखना पसंद करते हैं।
शशि कपूर ने यूं तो अपने करियर में कई इंटरव्यूज दिए, लेकिन साल 1995 में 'FilmiBeat' को दिया गया उनका एक इंटरव्यू आज भी याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी मां रामसरनी कपूर ने अपनी कोख में उन्हें मारने की कई बार कोशिश की थी।
शशि कपूर ने बताया था कि जब उनकी मां को पता चला था कि वह प्रेंग्नेंट हैं, तो वह शर्मिंदा हो गई थीं। उन्होंने अपने पेट में पल रहे बच्चे को मारने तक का सोच लिया था। उन्होंने अबॉर्शन कराने के लिए कई कदम उठाए थे, जैसे-साइकिल से गिरना, सीढ़ी से पलटना। इसका कारण ये था कि शशि कपूर एक अनप्लान्ड बेबी थे।
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। वह महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और उनकी पत्नी रामसरनी के सबसे छोटे बेटे थे। उनके दो भाई राज कपूर-शम्मी कपूर और एक बहन उर्मिला सियाल हैं। शशि ने ऐक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी। उनके तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना थापर हैं।
शशि ने उस इंटरव्यू में कहा था, ''मेरी मां मुझे फ्लुकी कहती थीं, क्योंकि मैं अनप्लान्ड था। उनके पहले से ही चार लड़के थे, इसके बाद मां ने हमेशा से ही एक लड़की की उम्मीद की थी। साल 1933 में मेरी बहन उर्मिला का जन्म हुआ था, इसके बाद मेरे माता-पिता काफी खुश थे।'' आगे उन्होंने बताया था, ''जब अचानक मेरी मां को पता चला था कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो ये उनके लिए काफी शर्मनाक था। वो इस बच्चे से छुटकारा पाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने काफी कोशिश की थी। उस समय गर्भपात जैसा कुछ नहीं होता था। वह मुझे बताया करती थीं कि वो अपने बच्चे को खोने के लिए काफी कुछ करती थीं।'' कहते हैं कि, होनी को कोई नहीं टाल सकता। उनकी मां की कई कोशिशों के बाद भी ये बच्चा नहीं मरा और आज ये बच्चा शशि कपूर के नाम से जाना जाता है।
फिलहाल, आपको शशि कपूर के इस थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।