तो अब फिल्मी पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी मचाएंगे धमाल, पत्नी साक्षी ने रहस्य से उठाया पर्दा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 1, 2020 | 09:58:43 IST

किक्रेट के मैदान में अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों के दिल में जगह बना चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने जब से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, तब से उनके फैंस के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर धोनी किस क्षेत्र में अपना कदम रखेंगे? अब जाकर आखिर फैंस के इस सवाल का जवाब माही की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने दे ही दिया है। 

दरअसल, 15 अगस्त को 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी ​ने अपने क्रिकेट करियर की तमाम तस्वीरों वाला वीडियो पोस्ट किया था, इसके साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाना बज रहा था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'आपके साथ और सहयोग के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माने।' इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को तब दोहरा झटका लगा, जब माही के ऐलान के थोड़ी देर बाद ही क्रिकेटर सुरेश रैना ने संन्यास की घोषणा कर दी। फिलहाल, अभी धोनी आईपीएल खेलने के लिए यूएई के दौरे पर गए हुए हैं। तो आइए अब आपको बताते हैं कि धोनी की पत्नी साक्षी ने क्या कहा है? (ये भी पढ़ें: धोनी ने शेयर किया पत्नी साक्षी का एक्टिंग वाला वीडियो, देखिए हंस-हंसकर दोनों का कैसा हुआ हाल)

साक्षी के मुताबिक एम एस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। माही एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सारे राज खोल दिए हैं। साक्षी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 'मिड-डे' से बात करते हुए बताया कि, 'उन्होंने एक युवा लेखक से उनकी अप्रकाशित किताब के राइट्स हासिल किए हैं।' साक्षी ने कहा, ''हम इस किताब को लेकर एक वेब सीरीज बनाएंगे, जिसमें एक पौराणिक विज्ञान की कहानी होगी, इस सीरीज में एक अघोरी साधु की यात्रा के बारे में दिखाया जाएगा।'' (ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल)

साक्षी ने बताया कि, 'प्रोडक्शन हाउस में धोनी आंशिक तौर पर ही शामिल रहेंगे। कंपनी के रोजाना वाले काम को मैं ही देखती हूं। हालांकि, किसी को भी लेकर आखिरी निर्णय माही और मैं ही करते हैं और इसमें हमारी टीम के सुझाव और इनपुट भी शामिल रहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि अच्छी कहानियों का प्रोडक्शन करना।' बताया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए स्टारकास्ट की भी तलाश जारी है। वैसे, इससे पहले धोनी की कंपनी ने एक डाक्यूमेंट्री 'रोर ऑफ द लायन' को प्रोड्यूस किया था। इसमें आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के संघर्ष को दिखाया गया था। (ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने शेयर की शुभमन गिल की फोटो, उड़ी 'डेटिंग' की अफवाह)

यहां आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि धोनी से पहले भी कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जिनमें विनोद कांबली, अजय जडेजा जैसे कई नाम शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी को भी सफलता हासिल नहीं हो सकी है। तो अब देखना होगा कि आखिर माही इस फील्ड में कहां तक पहुंचते हैं? तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'

Krushna Abhishek-Kashmera Shah ने मामा Govinda के Arti की शादी में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया

Arti Singh की शादी की पहली झलक आई सामने, रेड लहंगे और चूड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

एक महीने के हुए Priya Malik के बेबी बॉय Zorawar, न्यू मॉम ने बेटे के पहले फोटोशूट की दिखाई झलक

'हीरामंडी' कास्ट की फीस: Sonakshi Sinha को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी, जानें बाकी ने कितना किया चार्ज

Arijit Singh की लाइफ: रियलिटी शो से हुए थे बाहर, फेल शादी से Salman Khan संग झगड़े तक, जानें सब कुछ

Amol Parashar को डेट कर रहीं Konkona Sen Sharma? उनके पूर्व पति Ranvir Shorey ने की इसकी पुष्टि!

Pawan Kalyan ने की अपनी 164 करोड़ की संपत्ति की घोषणा, 'जनसेना' फाउंडर के पास हैं 11 महंगी कारें

Lara Dutta ने ट्रोलर्स द्वारा 'बुड्ढी' व 'मोटी' कहे जाने पर की बात, कहा- 'इससे लाइफ में कोई फर्क..'