क्या मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर जल्द करेंगे शादी? एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा- 'मैंने हां कहा'

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि 'मैंने हां कहा।' अब उनकी इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उन्होंने BF अर्जुन संग शादी को 'हां' कहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Nov 10, 2022 | 11:22:48 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस काफी समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मलाइका ने एक फोटो शेयर कर बताया है कि उन्होंने 'हां' कर दी है। 

ये साल 2019 की बात है, जब लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। तब से, वे एक-दूसरे के साथ क्यूट तस्वीरें पोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। तभी से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। अपने एक हाथ को माथे पर रखे एक्ट्रेस शरमाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। फोटो में एक चीज नोटिस करने वाली है कि उन्होंने अपने इंगेजमेंट फिंगर में कोई रिंग तो नहीं पहनी है, लेकिन उस पर ब्लैक कलर का एक मार्क बना है, जो साफ देखा जा सकता है। फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ''मैंने हां कहा।''

(जब अर्जुन ने मलाइका से कहा था- 'बस मेरी रहना', पढ़ें पूरी खबर)

मलाइका की इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मलाइका ने अपने डार्लिंग अर्जुन कपूर को शादी के लिए 'हां' कर दी है। या हो सकता है कि अभी सगाई के लिए 'हां' की हो। वैसे, मलाइका ने ये हां शादी के लिए की है या सगाई के लिए, ये तो वही बता पाएंगी। फिलहाल, उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस और चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे पोस्ट पर कमेंट के जरिए मलाइका को बधाई दे रहे हैं। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

(जान्हवी कपूर ने दिया था अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी का हिंट, जानने के लिए यहां क्लिक करें।)

इससे पहले, अर्जुन कपूर ने 22 अक्टूबर 2022 की रात को 12 बजे अपनी लेडीलव को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर एक मिरर सेल्फी थी, जिसमें मलाइका बेज कलर के ब्लाउज और ब्लेजर में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। फोटो में देखा जा सकता है कि वह खुद को आईने में देख रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका के पीछे खड़े हुए एक्टर आईने में अपनी लेडीलव को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर के साथ लिखा गया अर्जुन का कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने मलाइका को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, "द यिन टू माय यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। आप जैसी हो वैसी रहो, खुश रहो, हमेशा मेरी रहो।" 

अर्जुन की इस पोस्ट को मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, साथ ही अपना जवाब भी लिखा था। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "सिर्फ तुम्हारी।"

फिलहाल, मलाइका-अर्जुन के फैंस की तरह हमें भी उनकी शादी का इंतजार है। तो, आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग बिताया क्वालिटी टाइम, 'कान्स 2024' से फोटोज आईं सामने

Sanjeeda Shaikh ने पहली बार अपनी बेटी Ayra को देखने के पल को किया याद, कहा- 'छोटी संजीदा आ गई'

Sara Ali Khan इसी साल करेंगी शादी? एक बिजनेसमैन से हो चुकी है सगाई: रेडिट यूजर ने किया दावा

Kiara Advani ने 'कान्स 2024' में किया डेब्यू, फर्स्ट अपीयरेंस के लिए पहना व्हाइट साटन गाउन

Aishwarya Rai Bachchan ने 'कान्स 2024' में दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन, दिखीं खूबसूरत

Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali को तलाक देने के अपने फैसले पर जताया गर्व, ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया

क्या Katrina ने पति Vicky के बर्थडे पोस्ट से दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट? फैन ने नोटिस किया कैप्शन

Karan Veer Mehra की पूर्व पत्नी Nidhi Seth ने अपनी शादी को बताया 'लाइफ की सबसे बड़ी गलती', बताई वजह

Urvashi Rautela ने 'Cannes 2024' के दूसरे दिन पहना रेड ड्रामेटिक गाउन, डीप-नेकलाइन के लिए हुईं ट्रोल

Cannes 2024: Aishwarya Rai अपने पफी-स्लीव्स गाउन के लिए हुईं ट्रोल, हेयरस्टाइल से इम्प्रेस हुए फैंस 

जब Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स Rishi-Neetu की लड़ाई पर की बात, कहा था- 'मैं उन्हें चीजों को तोड़ते..'

Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali के तलाक के पीछे का सच, शादी के 8 साल बाद हो गए थे अलग

Shoaib Malik और Sana Javed न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रहे हनीमून, बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते आए नजर

Sharmila Tagore ने स्वीकारी बेटे Saif के लिए 'अनुपस्थित मां' होने की बात, कहा- 'मैंने गलतियां कीं'

Poonam Pandey ने किया खुलासा, BF ने लीक किया था उनका बाथरूम वीडियो, कहा- 'मैं कभी नहीं भूल सकती..' 

SLB द्वारा धक्का दिए जाने के बाद Richa Chadha ने Sharmin की ट्रोलिंग को बताया 'दर्शकों का अधिकार'

Aly Goni ने भाई Arslan की GF Sussanne के बारे में की बात, कहा- 'वह मेरे घर में खुशियां लाई हैं'

Aaradhya 'कान्स 2024' में मां Aishwarya का फ्रैक्चर हैंड पकड़े आईं नजर, क्यूट जेस्चर ने जीता दिल

कान्स 2024: Aishwarya Rai 3डी फूलों वाले पफ स्लीव गाउन में दिखीं स्टनिंग, टूटे हाथ ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor की वेकेशन फोटोज ने की रूमर्ड BF Rahul Mody संग उनके रिश्ते की पुष्टि?