'KGF' स्टार यश अपनी फैमिली संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां से एक्टर ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
टीवी से लेकर फिल्मी जगत के सितारों के लिए मालदीव सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। इन दिनों सेलेब्स अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ मालदीव में मस्ती भरे पल बिताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ‘केजीएफ’ स्टार यश (Yash) भी शामिल हैं। यश इन दिनों अपने प्यारे परिवार के साथ मालदीव में हॉलीडे एन्जॉय रहे हैं, जिसकी तस्वीरें एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में यश ने अपनी और अपने परिवार की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर का परिवार काफी मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, फिल्म ‘केजीएफ’ से लाखों दिलों पर राज करने वाले साउथ के सुपरस्टार यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। एक्टर ने साल 2016 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका पंडित के साथ शादी रचाई थी। इसके 2 साल बाद राधिका और यश पहली बार बेटी ‘आर्या’ के माता-पिता बने थे। पिछले साल ही वह दूसरी बार बेटे यथर्व के पैरेंट्स बने हैं। दोनों अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। (ये भी पढ़ें: चहल और धनश्री की शादी को पूरा हुआ एक महीना, क्रिकेटर ने शेयर किया वेडिंग का अनदेखा वीडियो)
अब बात करते हैं यश और राधिका की लेटेस्ट तस्वीरों की। दरअसल, यश ने 21 जनवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी लविंग वाइफ राधिका पंडित और अपने दोनों बच्चों के साथ समुद्र किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में यश अपने दोनों बच्चों के साथ मिट्टी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके आगे की दो तस्वीरों में कपल के दोनों बच्चे क्यूट पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में बेटी आर्या ने अपने हाथ में खिलौना पकड़ रखा है और फिर कपल के बेटे यथर्व हाथ में खिलौना लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, चौथी तस्वीर में यश और राधिका अपने दोनों बच्चों के साथ समुद्र के मजे ले रहे हैं। इस फोटो में यश ने अपने बेटे को ऊपर उठाया हुआ है और आखिरी फोटो में एक्टर ने अपनी नन्ही परी को दोनों हाथों से उठाया हुआ है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: महेश बाबू ने पत्नी नम्रता के बर्थडे पर लिखा प्यार भरा मैसेज, कहा- 'तुम्हारे साथ हर दिन खास होता है')
इससे पहले भी यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इनमें पहली तस्वीर में यश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर देखे जा सकते हैं। दूसरी फोटो में यश अपनी बेटी आर्या के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वो अपने बेटे यथर्व के साथ समुद्र तट पर दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं अंतिम फोटो में वो पत्नी राधिका के साथ बीच पर सेल्फी ले रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा था, ''अगर दुनिया में कहीं ट्रॉपिकल स्वर्ग है, तो वो यहीं है। मालदीव, लो हम आ गए!!’ (ये भी पढ़ें: अलीबाग के लिए निकली नताशा और वरुण की फैमिली, कार में बैठते हुए होने वाली दुल्हन भी आईं नजर)
कर्नाटक के हासन में 8 जनवरी 1986 को जन्मे यश ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘नंदा गोकुल’ से की थी। इस सीरियल से यश की कई यादें जुड़ी हैं, क्योंकि इसकी शूटिंग के दौरान ही वह अपने प्यार से मिले थे। दरअसल, इस सीरियल में उनकी पत्नी राधिका की यश से पहली मुलाकात हुई थी और ये मीटिंग धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने का मन बनाया। फिर साल 2016 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
फिलहाल, यश और राधिका मालदीव में अपने बच्चों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। तो आपको यश द्वारा शेयर की गई ये खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।