इन महीनों में शादी करने वालों का रिश्ता होगा बेहद खास, जिंदगी भर बना रहेगा प्यार और विश्वास

शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले वर-वधू के मन में ये सवाल जरुर आता है कि उनका दांपत्य जीवन कैसा होगा? इस पोस्ट में जानिए किस महीने में शादी करने से आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?

By Manali Rastogi Last Updated: Dec 14, 2019 | 13:17:32 IST

शादी एक पवित्र बंधन होता है। भारतीय संस्कृति में शादी का एक अलग महत्व है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में सोलह संस्कार की बात की गई है। इसमें से एक संस्कार है विवाह का। उत्तरदायित्व का वहन करना विवाह का शाब्दिक अर्थ होता है। हर धर्म में इसके अलग-अलग नाम हैं। इसी तरह हर धर्म में शादी या विवाह को लेकर अलग-अलग रस्म और रिवाज भी हैं। अन्य धर्मों में विवाह एक करार होता है, जबकि हिंदू धर्म में यह जन्म-जन्मांतर का संबंध होता है। जिसको किसी भी परिस्थिति में तोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे में हर वर-वधू की इच्छा होती है कि वो अपनी शादी के बारे में हर बात जानें। हर जोड़े का ये सपना होता है कि वो एक खुशहाल जिंदगी अपने हमसफर के साथ व्यतीत करें। ऐसे में वर-वधू वो हर कोशिश करते हैं, जिससे उनका रिश्ता हमेशा बना रहे।

दरअसल, कई बार होता है कि शादी जैसे प्यार भरे रिश्ते में खटास आने लगती है और ये रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में पति-पत्नी को इस रिश्ते को काफी समझदारी के साथ निभाना होता है। वर-वधू शादी के बाद खुशी से रहें और उनकी शादी में कोई किसी प्रकार की अड़चनें ना आएं, इसके लिए कुंडलियां मिलवाई जाती हैं। इसी तरह आपकी कौन से महीने में शादी हो रही है, इसका भी आपके रिश्ते पर काफी असर पड़ता है। इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को है। इसलिए वर-वधू का ये जानना बेहद जरुरी है कि जिस महीने में वो शादी कर रहे हैं, उसका उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा? जी हां, शादी के महीने का भी आपके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। (ये भी पढ़ें: Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट)

इस महीने करेंगी शादी तो ऐसा रहेगा आपका दांपत्य जीवन...

#1. जनवरी

जिनकी शादी जनवरी के महीने में होती है, वो कुम्भ राशि से प्रभावित होते हैं। अगर आपकी शादी इस महीने में हो रही है तो आपका रिश्ता हमेशा गर्मजोशी से भरा रहेगा। जिनकी शादी जनवरी के महीने में होगी, वो दंपति एक-दूसरे समय-समय पर सरप्राइज देना पसंद करते हैं। इस महीने में हुईं शादियां आसानी से नहीं टूटती हैं

#2. फरवरी

जो लोग फरवरी के महीने में शादी करते हैं, वो काफी भावुक किस्म के होते हैं। जिनकी शादी फरवरी के महीने में होती है, वो मीन राशि से प्रभावित होते हैं। फरवरी में शादी करने वाले जोड़ों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है। ऐसे में वो एक-दूसरे की खुशियों का भी खास ख्याल रखते हैं और कोशिश करते हैं कि वो अपने पार्टनर को हर स्थिति में खुश रखें।

#3. मार्च

अगर आप मार्च के महीने में शादी कर रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ आपकी  हमेशा खट्टी-मीठी नोकझोंक होती रहेगी। दरअसल, कई बार हम अपने पार्टनर के विचार से सहमत नहीं होते, जिसकी वजह से थोड़ी आनाकानी शुरू हो जाती है। जिनकी शादी मार्च के महीने में होती है, वो मेष राशि से प्रभावित होती हैं। 

#4. अप्रैल

जो लोग अप्रैल के महीने में शादी करते हैं, उनका रिश्ता वृषभ राशि से प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने में शादी करना काफी शुभ माना जाता है। जिन लोगों की शादी अप्रैल के महीने में होती हो, उन जोड़ों के बीच जिंदगी भर प्यार बना रहता है।

#5. मई

मई महीने में जिनकी शादी होती है, उनका रिश्ता मिथुन राशि से प्रभावित होता है। मई में शादी करने वालों का रिश्ता हमेशा ही अधर में लटका रहता है। मई में जो लोग शादी करते हैं, वो किसी भी चीज की अति कर सकते हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में सामंजस्य नहीं बैठा पाते। ये लोग या तो जिंदगी भर साथ रहते हैं या फिर एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं।

#6. जून

जिनकी शादी जून के महीने में होती है, उनका रिश्ता कर्क राशि से प्रभावित होता है। जिन लोगों की शादियां इस महीने में होती हैं, उनकी शादी एक मिसाल के तौर पर गिनी जाती है। माना जाता है कि जून में शादी करने वाले लोगों में एक-दूसरे के लिए आदर और प्यार हमेशा बना रहता है और ये लोग अपने पार्टनर का सम्मान भी करते हैं। पार्टनर के अलावा ये एक-दूसरे के परिवार की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं।

#7. जुलाई

जुलाई में शादी करने वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं और अपने रिश्ते को काफी संजोकर रखते हैं। ये वो लोग होते हैं जिनको अपना जीवन शाही अंदाज में जीना पसंद होता है। ये बड़े सपने देखना पसंद करते हैं और उन सपनों को पूरा करने की आदत इनमें होती है। जिनकी शादी जुलाई के महीने में होती है, उनकी जिंदगी सिंह राशि से प्रभावित होती है।

#8. अगस्त

अगस्त में शादी करने वाले लोगों का जीवन शादी के बाद काफी संघर्ष भरा रहता है। उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिनकी शादी इस महीने में होती है, उनकी जिंदगी कन्या राशि से प्रभावित रहती है। अगर आप अपने पार्टनर की जरूरतों को बेहतरी से समझते हैं तो आपका रिश्ता काफी बेहतर हो सकता है।

#9. सितंबर

अगर आपकी शादी सितंबर के महीने में हो रही है तो आप पर तुला राशि से प्रभावित होंगे। आपकी पार्टनर के साथ आपकी नोक-झोंक होती रहेगी। मगर सितंबर में शादी करने वाले लोगों को अपनी लाइफ को बैलेंस करके चलना है ये लोग काफी अच्छे से जानते हैं। 

#10. अक्टूबर

जिनकी शादी अक्टूबर के महीने में होती है, वो लोग जिंदगी के हर पल को जीने में विश्वास रखते हैं और ऐसा होता भी है। इनका रिश्ता वृश्चिक राशि से प्रभावित होता है। जो लोग अक्टूबर में शादी करते हैं, उन्हें परेशानी होने के बाद भी अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना आता है और ये पूरी प्लानिंग के साथ जिंदगी जीते हैं। साथ ही, परिवार को भी साथ लेकर चलते हैं।

#11. नवंबर

जो लोग नवंबर के महीने में शादी करते हैं, उनकी जिंदगी पर धनु राशि का प्रभाव होता है। जिनकी शादी नवंबर में होती है, उनका जिंदगी जीने का एक मकसद होता है। उनका सोचना है कि हम अपनी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए वो इस पर जरुर विचार करते हैं कि जिंदगी को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। ये लोग कभी अकेलेपन का शिकार नहीं होते क्योंकि इनका रिश्ता काफी मजबूत होता है।

#12. दिसंबर 

दिसंबर में शादी करने वाले लोग भविष्य की वजह से अपना वर्तमान ख़राब कर लेते हैं। इस महीने में शादी करने वाले लोग अपने भविष्य की चिंता करते-करते वर्तमान को बेहतर तरीके से नहीं जी पाते हैं। दिसंबर में शादी करने वाले लोग पैसा बचाने और समझौते कर पूरी जिंदगी बिता देते हैं। दूसरों के मुकाबले इनकी शादी टूटने की संभावना ज्यादा होती है।

शादी का रिश्ता एक ऐसा बंधन है, जिसमें दो लोग हमेशा के लिए एक हो जाते हैं और जीवन भर एक-दूसरे का साथ देते हैं। मगर कभी-कभी आपकी पार्टनर के साथ नोक-झोंक हो जाती है, जिसकी वजह से रिश्ता कमजोर होने लगता है। ऐसे में कपल्स को चाहिए कि वो एक-दूसरे की बातों का ध्यान रखें और अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। तभी आप दोनों अपने रिश्ते को परफेक्ट बना सकते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात