धोनी को बेटी जीवा ने इस अंदाज में दी 'CSK' की जीत की बधाई, पत्नी साक्षी ने दिखाई झलक

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी जीवा की अपने पिता से जीत के बाद मुलाकात की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Vidushi Gupta Last Updated: Oct 12, 2021 | 12:53:03 IST

इन दिनों लोगों में दुबई में खेले जा रहे 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) 2021 का उत्साह चरम पर है। हाल ही में, 10 अक्टूबर 2021 को ‘दिल्ली कैपिटल्स’ और ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बल्ले से स्टेडियम में रनों की बरसात देखने को मिली, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने परिवार वालों के साथ जीत का जश्न मनाते दिखे, जिसका वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में माही की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की मैच जीतने के बाद अपनी पिता से हुई मुलाकात की झलक दिखाई गई है।

पहले तो ये जान लीजिए कि, 10 अक्टूबर 2021 को हुए मैच में 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 'दिल्ली कैपिटल्स' की टीम ने पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी की मदद से पांच विकेट पर 172 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा (63) ने अच्छी पारियां खेलीं। अंत में धोनी ने अपने बल्ले के दम पर सिर्फ छह गेंद पर 18 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही 'चेन्नई सुपर किंग्स' 9वीं बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंची है।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, साक्षी धोनी ने 11 अक्टूबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ की जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फैमिली से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी अपने पापा को ढूंढते हुए उनको जोर से पकड़ लेती हैं और उत्साहित होकर धोनी के पीछे-पीछे जाती हुई देखी जा सकती हैं। ये वीडियो काफी क्यूट है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि, धोनी के विनिंग शॉट लगाने पर दर्शक दीर्घा में मौजूद उनकी पत्नी साक्षी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं और भावुक हो गई थीं। इस दौरान उनकी बेटी जीवा भी हाथ जोड़कर अपने पिता के लिए प्रार्थना कर रही थीं। जीत मिलने के बाद साक्षी ने बेटी जीवा को कसकर गले लगा लिया। इस भावुक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 

(ये भी पढ़ें: जब बेटी जीवा और पति MS धोनी के लिए साक्षी ने बनवाया था टैटू, 'माही' ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां)

वहीं, धोनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, क्रिकेटर ने साक्षी धोनी से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। धोनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। वहीं, साक्षी अपनी बेटी व पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

फिलहाल, जीवा हमेशा अपने पिता धोनी को चीयर-अप करती नजर आती हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा

जब Manisha Koirala को नशे की हालत में किया गया था कैप्चर, अनहैप्पी मैरिड लाइफ का दिया था हिंट