मनीष मल्होत्रा के ग्रीन लहंगे में सजीं ये 13 दुल्हनें, यूनिक लुक के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

यहां हम आपको फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ग्रीन लहंगों में सजी 13 दुल्हनों के लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मनीष मल्होत्रा के ग्रीन लहंगे में सजीं ये 13 दुल्हनें, यूनिक लुक के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

शादी हर लड़की के जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है, जिसके लिए वह बेस्ट ड्रेस को पिक करना चाहती है। वैसे तो आमतौर पर दुल्हनें अपनी शादी के लिए लाल रंग के लहंगे को चुनती हैं, क्योंकि लाल रंग 'सौभाग्य का प्रतीक' माना जाता है और लाल रंग के बिना दुल्हन वाली फील नहीं आती। हालांकि, समय के साथ दुल्हनों की पसंद बदली है और अब वे शादी के लिए रंगों को चुनने में भी एक्सपेरिमेंट करती हैं। यहां हम आपको ऐसी दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के जश्न के लिए लाल रंग को छोड़कर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ग्रीन लहंगे को पिक किया था। चलिए आपको दिखाते हैं। 

1. डार्क ग्रीन लहंगा

lehenga

शादी के दिन अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए इस दुल्हन की तरह मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ इस तरह का डार्क ग्रीन लहंगा पहन सकती हैं, जिस पर हैवी कढ़ाई की गई है। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप भी दुल्हन की मैचिंग ब्लाउज, पोल्की ज्वेलरी और सुंदर हेयरस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

2, कार्सेट ब्लाउज विद मॉस लहंगा

lehenga

अगर आप अपने डी-डे पर सुपर स्टाइलिश और बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन की तरह मॉस ग्रीन कलर का लहंगा चुन सकती हैं, जिसे उन्होंने कार्सेट टॉप के साथ पेयर किया है। शादी के अलावा, कॉकटेल पार्टी के लिए भी इस तरह की ड्रेस परफेक्ट पिक हो सकती है। 

3. सेज ग्रीन लहंगा

lehenga

कलर भले ही लाल न हो, लेकिन लहंगे पर हैवी वर्क ना हो, तो वो दुल्हन के लिए पहनने लायक नहीं लगता। ऐसे में आप भी परफेक्ट ब्राइडल लुक पाने के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ये सेज ग्रीन कलर का लहंगा पिक कर सकती हैं, जिस पर खूबसूरत गोटा-पट्टी वर्क किया गया है। वैसे, कहने की जरूरत नहीं कि डायमंड ज्वेलरी, नेट दुपट्टे के साथ इस दुल्हन ने लहंगे को अच्छे से स्टाइल किया है। 

 4. पैरेट ग्रीन मिरर वर्क लहंगा

lehenga

लाइट ग्रीन में आप इस दुल्हन की तरह पैरेट ग्रीन कलर का लहंगा भी अपनी शादी पर पहन सकती हैं, जो आपको आईकैची और अट्रैक्टिव लुक देगा। चोकर नेकलेस, झुमके और हल्के ब्रेसलेट के साथ अपने लुक में आप भी इस दुल्हन की तरह चार-चांद लगा सकती हैं। दुल्हनों के लिए ब्लाउज के 25 स्टाइलिश व यूनिक बैक डिजाइन, जो ब्राइड्स को देंगे शानदार लुक

5. पेस्टल ग्रीन लहंगा

lehenga

पिंक और ग्रीन का कॉम्बिनेशन हमेशा ही कमाल का लगता है और बात जब पेस्टल कलर की हो, तो क्या ही कहना। अगर आप शादी के दिन पेस्टल ग्रीन कलर के इस लहंगे को पहनेंगी, जिस पर पिंक कलर की कढ़ाई की गई है, तो यकीन मानिए हर किसी की निगाहें आप पर ही आकर टिक जाएंगी। लेयर्ड नेकपीस, माथापट्टी और नथ आपके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना देंगे। 

6. मिंट ग्रीन लहंगा

lehenga

मनीष मल्होत्रा हर दुल्हन की डिजाइनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। हों भी क्यों न, आखिर उनका हर पीस इतना खूबसूरत जो होता है। अब इस दुल्हन को ही देख लीजिए, जिसने अपनी शादी के लिए मिंट कलर का लहंगा पिक किया था, जिसके साथ उन्होंने एक रेड दुपट्टा स्टाइल किया था। पोल्की ज्वेलरी उनके लुक को ट्रेडिशनल टच दे रही थी। 

7. बॉटल ग्रीन सीक्विन्ड लहंगा

lehenga

शादी के दिन शायद ही आपने किसी दुल्हन को बॉटल ग्रीन कलर का लहंगा पहने देखा होगा, हालांकि इस दुल्हन को देखकर आप भी इस कलर को जरूर ट्राई करना चाहेंगी। मनीष मल्होत्रा की इस ब्राइड ने शादी के दिन बॉटल ग्रीन कलर का लहंगा कैरी किया था, जिस पर सीक्विन का शानदार काम किया गया था। लहंगे के साथ दुल्हन ने सिर्फ एक हैवी हार और मांग टीका पेयर किया था, जो काफी खूबसूरत लग रहा था। 

8. ऑलिव ग्रीन लहंगा

lehenga

ग्रीन कलर के आउटफिट को अगर आप भी अपनी वेडिंग के लिए चुनना चाहती हैं, तो ऑलिव ग्रीन कलर से बेहतर भला क्या होगा। इस दुल्हन की तरह जरी और थ्रेडवर्क वाला लहंगा आपको सिंपली एलिगेंट और क्लासी लुक देगा, जिसके साथ आप डायमंड ज्वेलरी पहन सकती हैं। दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का डस्टी पिंक लहंगा, दिखीं राजकुमारी, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

9. सिल्वर मॉस ग्रीन लहंगा

lehenga

इस खूबसूरत दुल्हन ने शादी के बड़े दिन सिल्वर मॉस ग्रीन लहंगा पहना था, जो वाकई बेहद खूबसूरत था। हैवी वर्क वाला ये लहंगा आपको एकदम अप्सरा सा लुक देने का काम करेगा, जिसके साथ डायमंड या पन्ना ज्वेलरी कैरी की जा सकती है। 

10. मिंट ग्रीन लहंगा

lehenga

मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मिंट कलर का लहंगा पसंद किया था, जिस पर चमकीले सीक्विन का काम किया गया था। रानीहार और मांग टीका के साथ दुल्हन ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए अपनी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। 

11. एक्वा ग्रीन लहंगा

lehenga

किसी परी सी खूबसूरत दिखने के लिए मनीष मल्होत्रा का यह एक्वा ग्रीन लहंगा भी परफेक्ट ऑप्शन है, जिसे आप स्टाइलिश ड्रेप्स स्लीव्स के साथ पेयर कर सकती हैं। डायमंड और रूबी ज्वेलरी के साथ आप भी इस दुल्हन की तरह अपने लुक को क्लासी और एलिगेंट बना सकती हैं। 

12. डार्क ग्रीन वेलवेट लहंगा

lehenga

सर्दियों की शादी के लिए वेलवेट फैब्रिक बिलकुल सही होता है। अब इस दुल्हन को ही देख लीजिए, जिसमें शादी के लिए भारी कढ़ाई वाला डार्क ग्रीन कलर का वेलवेट लहंगा चुना था। रफ ब्लाउज और शानदार बॉर्डर वाला दुपट्टा लहंगे के साथ-साथ दुल्हन के लुक को भी निखारने का काम कर रहा था। 

13. पैरेट ग्रीन मल्टाकलर्ड वर्क लहंगा

lehenga

पैरेट ग्रीन कलर का लहंगा आपको फ्रेश फील देता है, जिससे आप शादी जैसे बिजी दिन के लिए पिक कर सकती हैं। यह आपको कंफर्ट फील देने के साथ-साथ सुपरकूल भी दिखाएगा। लहंगे की बात करें, तो इस पर कई रंगों का मिरर वर्क किया गया है, जो इसकी सुंदरता बढ़ा रहा है। 

lehenga

फिलहाल, आपको इन दुल्हनों में से किसका लहंगा सबसे ज्यादा पसंद आया और आप अपने लिए कौन सा पिक करना चाहेंगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.