'कुसुम' फेम Aashka Goradia 37 की उम्र में बनने वाली हैं मां, वीडियो के साथ शेयर की 'गुड न्यूज'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'कुसुम' फेम Aashka Goradia 37 की उम्र में बनने वाली हैं मां, वीडियो के साथ शेयर की 'गुड न्यूज'

टीवी शो 'कुसुम' में अपने किरदार 'कुमुद' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Ashka Goradia) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि 37 साल की उम्र में वह अपने पति ब्रेंट गोब्ले (Brent Goble) के साथ अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं। कपल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है। 

आशका गोराडिया ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा

ब्रेंट गोब्ले के साथ 1 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस आशका ने 14 मई 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की। अपनी गुडन्यूज को शेयर करते हुए उन्होंने एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें समुद्र तट और चप्पलें देखी जा सकती हैं। वीडियो में नजर आ रहे बीच के ऊपर लिखा था, "बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार भेजें- आशका और ब्रेंट।" 

aashka goradia

वीडियो के साथ ही आशका ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है- "इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! हमारा परिवार और हमारी प्रैक्टिस इस 1 नवंबर तक बढ़ती है! हमें एक प्यार भरा विचार भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं! बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आशका गोराडिया ने प्रेग्नेंसी को लेकर की थी बात

इससे पहले 'बॉलीवुड लाइफ' को दिए एक इंटरव्यू में आशका ने मदरहुड को अपनाने के बारे में बात की थी। उन्होंने साझा किया था कि पैरेंटहुड को अपनाने से पहले वह जीवन का आनंद लेना चाहती हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे सुखद चरणों में से एक कहा था।

आशका और ब्रेंट की लव स्टोरी

आशका और ब्रेंट की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों को पहली नजर में ही एक-दूजे से प्यार हो गया था। दोनों वेगास में मिले थे और यह आशका की ट्रिप का आखिरी दिन था, जब उन्हें पता चला था कि उनका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। तभी वे मिले और ब्रेंट ने आशका से संपर्क किया। हालांकि, शुरुआत में आशका इतनी सीरियस नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया।

aashka goradia

फिलहाल, हम भी आशका और ब्रेंट को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.