जब Abhishek Bachchan ने बताया पैरेंट्स संग नहीं रहते हैं वह और Aishwarya, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

नेटिजंस ने अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो खोजा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वह और ऐश्वर्या राय अपने माता-पिता से अलग घर में रहते हैं। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Abhishek Bachchan ने बताया पैरेंट्स संग नहीं रहते हैं वह और Aishwarya, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी में परेशानियों की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्टों का दावा है कि वे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता की अपनी पत्नी और बेटी आराध्या के साथ कई कार्यक्रमों में अनुपस्थिति ने उनके अलग होने की अफवाहों को हवा दी है। यही नहीं, कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें आई थीं कि ऐश्वर्या अपने ससुराल वाले घर 'जलसा' से बाहर चली गई हैं और अलग रह रही हैं। अब, नेटिजंस ने अभिषेक का एक पुराना वीडियो खोज निकाला है, जो किसी भी तरह से कुछ कथित कारणों से ऐश्वर्या के ससुराल छोड़ने की खबरों को खारिज कर रहा है।

जब अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता से अलग रहने के बारे में किया था खुलासा

एक 'Reddit' यूजर ने अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें अपने जीवन के बारे में एक अनसुनी बात का खुलासा करते हुए सुना जा सकता है। यह 2018 की फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान था, जिसमें एक इंटरव्युअर को विक्की कौशल से अभिषेक के ठिकाने के बारे में पूछते हुए देखा गया था।

vicky

इंटरव्यूअर ने सवाल किया था, "अभिषेक के घर का नाम क्या है?" इस पर विक्की उत्साहित हो गए और उन्हें लगातार जवाबों का अनुमान लगाते देखा गया। बहुत सोचने और अपने सह-कलाकारों से संकेत लेने के बाद उन्होंने खुलासा किया, "जलसा।" हालांकि, अभिषेक ने खुलासा किया कि जवाब गलत था और बताया था, "जवाब गलत है, 'जलसा' वह जगह है जहां मेरे माता-पिता रहते हैं, मैं 'वत्स' में रहता हूं, जो इसके बगल में है।"

abhishek

abhishek

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अभिषेक के खुलासे पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं

'Reddit' यूजर ने अभिषेक का पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें खुलासा किया गया कि वह और ऐश्वर्या राय अपने माता-पिता से अलग घर में रहते हैं। यूजर ने कैप्शन में लिखा था, "पता नहीं क्यों ऐश्वर्या का बच्चन हाउस से बाहर जाना अचानक इतनी बड़ी बात बन गई है।" 

abhishek

देखते ही देखते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "धन्यवाद। मैंने पहले भी कहा था कि अभिषेक और ऐश कभी भी अमिताभ और जया के बंगले में नहीं रहते थे, लेकिन कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करता है। उनके सभी घर पास-पास हैं, इसलिए हर कोई उन्हें हर समय 'जलसा' में एक साथ देखता है, जहां अमिताभ रहते हैं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

aish abhishek

aish abhishek

aish abhishek

जब Aishwarya Rai से पूछा गया था- 'सास-ससुर संग कैसे रह लेती हो?', एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या 'जलसा' से नहीं जाएंगे बाहर

यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो यह 2018 में था, जब अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने मुंबई में 5,500 वर्ग फुट में फैला एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपए है। इसके बाद जल्द ही सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आने लगी थीं कि यह कपल अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' से बाहर जा सकता है। 

abhishek

बता दें कि बच्चन परिवार दो दशकों से अधिक समय से 'जलसा' में रह रहा है। हालांकि, उस समय 'डेक्कन क्रॉनिकल' के साथ एक साक्षात्कार में कपल के एक करीबी सूत्र ने स्टार कपल के अपने माता-पिता के घर छोड़ने की अटकलों को समाप्त कर दिया था। इसके अलावा, सूत्र को यह बताते हुए सुना गया था कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपने प्राइवेट स्पेस में नहीं जाएंगे। सूत्र के शब्दों में, "अभिषेक अपने माता-पिता के इतना करीब हैं कि वह बाहर जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।"

ऐश्वर्या के अपने ससुराल के घर से बाहर न जाने के फैसले से प्रभावित थे अभिषेक

आगे उसी बातचीत में सूत्र ने कहा था कि ऐश्वर्या अपने ससुराल वालों के साथ उनके पारिवारिक घर में रहने में काफी सहज थीं। इस बारे में और विस्तार से बताते हुए सूत्र ने कहा था कि यह कुछ ऐसा था, जिससे अभिषेक अपनी पत्नी की तरफ और आकर्षित हो गए थे। सौभाग्य से ऐश्वर्या का उनके माता-पिता के साथ काफी जुड़ाव हो गया था। सूत्र के हवाले से कहा गया था, "एक चीज़ जो अभिषेक को ऐश्वर्या की ओर आकर्षित करती थी, वह थी उनके माता-पिता के प्रति उनका लगाव।"

abhishek

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan बढ़ रहे हैं तलाक की ओर! इन घटनाओं ने लोगों को दिलाया विश्वास। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप अभिषेक के उस बयान के बारे में क्या सोचते हैं, जिसमें उन्होंने अपने पुराने वीडियो में खुलासा किया था कि वह लंबे समय तक अपने माता-पिता से अलग रहते थे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.